Uncategorized

महाराष्ट्र में दिख रही कड़ी टक्कर, क्या है झारखंड के शुरूआती रूझान ?

झारखंड और महाराष्ट्र में वोटो की गिनती शुरू हो गई है। पूरे देश की नजरे इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों पर है। वहीं, पंजाब, राजस्थान, केरल, बिहार सहित 16 राज्यों की 48 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आएंगे। वहीं, सबकी नजर केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी है। सभी सीटों पर वोटो की गिनती 8 बजे से शुरू हो गई है।

महाराष्ट्र के शुरुआती रुझानों में बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना वाले महायुति गठबंधन ने बंपर बढ़त बना ली है। 66 सीटों पर महायुति आगे चल रहा है। वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन की बात करें तो फिलहाल एमवीए गठबंधन 61 सीटों पर आगे है। रुझानों में महायुति, महा विकास अघाड़ी के मुकाबले काफी आगे नजर आ रही है।

बता दें कि, झारखंड के सीएम और जेएमएम के चीफ हेमंत सोरेन बरहेट से आगे चल रहे हैं। जामताड़ा से बीजेपी की सीता मुर्मू आगे चल रही हैं। दुमका सीट से जेएमएम के बसंत सोरेन आगे चल रहे हैं। झारखंड की गांडेय सीट से जेएमएम की कल्पना सोरेन आगे चल रही हैं। वहीं, महाराष्ट्र की बात करें तो यहां अभी 11 सीटों पर बीजेपी, शिवसेना गठबंधन का महायुति गठबंधन आगे चल रहा है।

वहीं, मतगणना से पहले पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि ज्यादातर विधानसभा में बीजेपी की जीत हो रही है। सरकार बीजेपी की बनने जा रही है, चुनाव प्रचार के समय संकेत मिल चुका है। हर गांव, हर टोला, हर शहर में भाजपा के पक्ष में वोट हुआ है। संथाल परगना में बंग्लादेशी घुसपैठ होना, वहां आदिवासी महिलाओं के साथ शादी करना दुर्भाग्य की बात है. झारखंड में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

दूसरी तरफ महाराष्ट्र चुनाव की मतगणना से पहले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक, अशोक गहलोत ने कहा, “अभी एग्जिट पोल हमारे खिलाफ हैं, तो हरियाणा चुनाव के दौरान वे हमारे पक्ष में थे लेकिन जब नतीजे आने शुरू होंगे तो आपको स्थिति पता चल जाएगी। हमें पूरा भरोसा है कि जनता ने INDIA अलायंस पर भरोसा जताया है और हमें आशीर्वाद दिया है…हमें पूरा भरोसा है और हमारे कार्यकर्ता उत्साहित हैं। INDIA अलायंस ने मिलकर चुनाव लड़ा है, माहौल हमारे पक्ष में है। हमें उम्मीद है कि हमारी सरकार सत्ता में आएगी…हमें उम्मीद है कि मतगणना सुचारू रूप से होगी।”

admin

Recent Posts

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago

अनंतनाग में पुलिस जवान पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…

2 days ago

CJP ने सरकार से बातचीत पर रखीं शर्तें, कहा- जंतर-मंतर या सार्वजनिक जगह पर ही होगी अगली बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…

2 days ago

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…

2 days ago