उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला अधिकारी (DM) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक, धमकी मिलने के बाद सूरजपुर थाना पुलिस सबसे पहले मौके पर पहुंची। इसके बाद बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड (BDS), डॉग स्क्वाड, एंटी-सबोटाज टीम और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। सभी टीमों ने डीएम कार्यालय और आसपास के इलाके की बारीकी से तलाशी ली।
राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान कहीं भी कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और डीएम कार्यालय में कामकाज पहले की तरह जारी है।
धमकी भरे ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की साइबर टीम जांच में जुट गई है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ई-मेल किसने भेजा, कहां से भेजा गया और इसके पीछे किसका हाथ है। इसके लिए आईपी एड्रेस समेत अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है।
घटना के बाद डीएम कार्यालय की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जांच पूरी होने तक सुरक्षा एजेंसियां पूरे समय अलर्ट रहीं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल घबराने जैसी कोई बात नहीं है। मामले की जांच जारी है और धमकी भेजने वाले की पहचान होते ही उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों में एक बड़ा और अहम बदलाव देखने को मिला है।…
राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस…
उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातीय समीकरण हमेशा से अहम भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे…
NEET PG परीक्षा के दौरान जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों उज्बेकिस्तान के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने उज्बेकिस्तान के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड…