कांटे वाले बाबा: महाकुंभ में हुई वीडियो वायरल
कांटें वाले बाबा का नाम तो आप सभी ने सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते है कि, अब उनके साथ क्या हो रहा है। जो शायद उन्होंने भी कभी नहीं सोचा होगा। जी हां ये मामला 20 जनवरी का है, जब एक महिला उनके साथ बदतमीजी करती है। लड़की का आरोप है कि, ये बाबा ढ़ोंगी है। जिसका एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो लड़की बदतमीजी करती हुई दिख रही हैं, तो वहीं बाबा ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, वो ये सब अपने बच्चों को पालने के लिए कर रहे हैं।
महाकुंभ में कांटों की शैय्या पर लेटकर और डमरू बजाकर कांटें वाले बाबा कुछ चढ़ावा भक्तों से ले लेते हैं। और भक्त भी उन पर अपनी श्रद्धा अनुसार चढ़ावा चढाते है। लेकिन जब वो अपने परिवार के लिए ये कर रहे थे, तभी अचानक भीड़ इकट्ठा हो जाती है और एक मैडम उन पर चढ़ जाती है। वीडियो में वो साफ कहती हुई नजर आ रही है कि, तुमको तो मोह माया से प्यार नहीं था, तुम पैसा हमें दे दो हम बैंक में जमा करवा देंगे।
अब आपको यहां एक बात बता दूं कि, उस बाबा के पास महज दो या 3 हजार रूपये थे।
लेकिन भीड़ द्वारा की गई बदतमीजी ने उनके दिल दिमाग पर गहरा प्रभाव डाला। और उनकी आंखों में ये साफ देखा जा सकता था। वो इतना सहम गए थे कि, वो अपनी पोटली को बार-बार भीड़ से छुपाने की कोशिश करते हुए नजर आए। उस लड़की द्वारा केवल उनकी मजबूरी का फायदा उठाया गया। उनकी आंखें इस बात का सीधा-साधा सबूत है। जिनमें साफ देखा जा सकता है कि वो उस समय कितना मजबूर महसूस कर रहे होंगे।
आपको बता दें कि कांटे वाला बाबा बिहार से आए हैं, जिनका नाम रमेश कुमार मांझी है और उनकी साधना के अलग स्टाइल ने उनको महाकुंभ में वायरल भी किया था। कांटे वाले बाबा का कहना है कि, वो पिछले 50 सालों से कांटों पर लेटकर साधना कर रहे है और ये कांटे उनको कोई नुकसान नहीं पहुंचाते है।
वही कांटे वाले बाबा का अब जो वीडियो वायरल हो रहा है वो सच में भावुक कर देने वाला है। वीडियो में लड़की बाबा से उन्हें दान में मिले पैसे को छीनने की बात करती है तो वहीं बाबा लगातार ये कह रहे है कि, उनकी बेटी और उनका परिवार भी है।
अब यहां सवाल ये उठता है कि, आखिर ये लोग है कौन क्यों इन लोगों ने बाबा के साथ ऐसी बदतमीजी की। वहीं इस घटना के बाज बाबा की महाकुंभ से गायब होने की खबर सामने आई थी। लेकिन अब दोबारा से कांटें वाले बाबा को वापस महाकुंभ में लाया गया है। और अब वो लोग भी उन्हें चढ़ावा देते हुए नजर आ रहे है जो शायद पहले चढ़ावा नहीं देते थे।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…
रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…
रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…
इस्लामाबाद अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…