Uncategorized

टोल बूथों पर 10 अप्रैल से बदल जाएगा ये नियम, न कैश चलेगा और ना ही ID कार्ड की कोई ट्रिक !

देशभर में हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बेहद ही जरूरी खबर सामने आई है। अब टोल टैक्स पर 10 तारीख से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सड़क परिवहन मंत्रालय ने 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश में लेनदेन को पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया गया है।

सभी वाहनों के लिए टोल प्लाजा से गुजरने के लिए FASTag का होना अनिवार्य है। जैसे ही आपकी गाड़ी टोल लेन से होकर गुजरेगी सेंसर रेडियो फ्रीक्वेंसी (RFID) के जरिए सीधे आपके लिंक किए गए बैंक अकाउंट या वॉलेट से पैसे काट लिए जाएंगे। वहीं, अगर किसी वजह से आपके पास FASTag नहीं है तो आप UPI के जरिए भी पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि, UPI से भुगतान करने पर आपको सामान्य टोल शुल्क का 1.25 गुना (25 परसेंट) ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा।

बताए कि, यह फैसला टोल बूथों पर लगने वाली लंबी कतारों को खत्म करने और हाईवे पर सफर को ज्यादा आसान बनाने के लिए लिया है। वहीं अगर कोई व्यक्ति डिजिटल पेमेंट करने से मना करता है, तो नेशनल हाईवे नियम 2008 के तहत उसे उस सड़क पर जाने से रोका भी जा सकता है। इसके अलावा ही एक ई-नोटिस भी जारी होगा, जिसके जारी होने के तीन दिन के भीतर नहीं भरा गया तो जुर्माना दोगुना हो जाएगा।

बता दें कि, अब तक कई लोग सरकारी पहचान पत्र दिखाकर टोल से बच निकलते थे, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होती थी। अब सरकार ने इस पर भी सख्ती कर दी है। वहीं, साफ कर दिया गया है कि छूट किसी व्यक्ति को नहीं, बल्कि पद या संस्था को मिलती है। निजी गाड़ी में निजी काम से जाते समय ID दिखाकर टोल बचाना अब पूरी तरह बंद होगा। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि जो वाहन वाकई छूट के पात्र हैं, उनके लिए “Exempted FASTag” बनवाया जाए या फिर FASTag एनुअल पास लिया जाए।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago