सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी, मां ने लिखी भावुक पोस्ट, गांव में हुई श्रद्धांजलि सभा, अब भी न्याय का इंतजार

 CHANNEL 4 NEWS INDIA


मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को इस दुनिया से गए आज तीन साल हो गए हैं। 29 मई 2022 को मानसा जिले के जवाहरके गांव में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज उनकी तीसरी बरसी पर उनके पैतृक गांव मूसा में एक श्रद्धांजलि सभा रखी गई, जिसमें उनके चाहने वाले और परिवारजन शामिल हुए। सभा में सिद्धू की मां चरण कौर, अपने गोद में नवजात बेटे को लेकर पहुंचीं। इस मौके पर उनकी आंखें नम थीं। उन्होंने सभा में आने से पहले एक भावुक पोस्ट भी शेयर की। उन्होंने लिखा,

मां ने लिखा भावुक पोस्ट

“सिद्धू, तू कभी 3 दिन, 3 महीने और 3 साल का हुआ था। तेरी तस्वीरों से बात करते हुए भी अब 3 साल बीत चुके हैं। हम आज भी तेरे इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं। जब भी कोई उम्मीद जगी, उसे तोड़ दिया गया। फिर भी हम पीछे नहीं हटेंगे। हम अपने हक के लिए आवाज उठाते रहेंगे।”

सिद्धू के अब तक 8 गाने रिलीज

सिद्धू मूसेवाला की बरसी से पहले ही सोशल मीडिया पर #JusticeForSidhu और #LegendsNeverDie जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। फैंस ने उनकी याद में पोस्ट किए और हत्यारों को सजा देने की मांग दोहराई। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब तक उनके 8 गाने रिलीज हो चुके हैं। इन गानों को भी पहले जैसे ही लाखों लोगों ने पसंद किया। ब्रिटिश सिंगर स्टेफलॉन डॉन ने तो अपने गाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से सिद्धू मूसेवाला का वर्चुअल रूप बनाकर इस्तेमाल किया और उसका प्रचार भी उन्हीं के नाम से किया।

मां ने दिया बेटे को जन्म

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे की मौत के बाद IVF तकनीक से फिर से मां बनने का फैसला किया। 17 मार्च 2024 को उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने फिर से शुभदीप सिंह सिद्धू रखा। फैंस ने इस बच्चे को सिद्धू की विरासत का पुनर्जन्म कहा और परिवार को बधाई दी।

पिता लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने तीसरी बरसी से पहले विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के लिए न्याय की लड़ाई को सिस्टम के अंदर रहकर लड़ेंगे। यह ऐलान उन्होंने मानसा में कांग्रेस की “संविधान बचाओ रैली” के दौरान किया। सिद्धू मूसेवाला ने भी साल 2021 में कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी और कहा था कि “सिस्टम बदलने के लिए सिस्टम का हिस्सा बनना पड़ता है।”

 

सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। पुलिस अब तक गोल्डी बराड़, लॉरेंस, और 36 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी सजा से बाहर हैं। 28 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सिद्धू मूसेवाला आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में ज़िंदा हैं। उनकी मां, पिता और फैंस आज भी न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बरसी के दिसिद्धू न श्रद्धांजलि सभा के साथ एक बार फिर से न्याय की मांग बुलंद हुई।

Rupesh Jha

Recent Posts

हरियाणा में सनसनीखेज वारदात, जिम संंचालक की हत्या से दहशत में लोग

हरियाणा के हांसी शहर में गुरुवार सुबह हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को…

9 minutes ago

सोना-चांदी के दाम में आई गिरावट, अचानक घटे इतने दाम

गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट…

24 minutes ago

ट्रायल रूम में छिपा कैमरा मिलने से हड़कंप, चिड़ावा में बवाल; शोरूम सील, जांच जारी

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने…

18 hours ago

जयपुर अतिक्रमण कार्रवाई पर हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला, “बुलडोजर की ताकत से नहीं चलता लोकतंत्र”

राजस्थान की राजनीति में जयपुर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नया विवाद…

19 hours ago

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। उत्तर…

20 hours ago

बुलेट और 2 लाख दहेज में नहीं मिलने के कारण, बाराती-घराती में चले लात-घूंसे

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय…

21 hours ago