Haryana
Haryana : हरियाणा में नए CM का शपथग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को होगा। ये तीसरी बार है जब शपथग्रहण समारोह की तारीख बदली गई है। इससे पहले 12 और फिर 15 अक्टूबर को समारोह होने की बात सामने आई थी।11 अक्टूबर की शाम को केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिल्ली बुलाया था। जहां नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और देर रात तक बैठक हुई, जिसमें शपथ ग्रहण समारोह और सैनी मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई। शनिवार को सैनी वापस हरियाणा आ गए और तब से लेकर अब तक शपथ ग्रहण समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है और अब खबर सामने आई है कि हरियाणा में नए सीएम का शपथग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को है।
आइए जानते हैं नायब सिंह सैनी के बारे में
नायब सिंह सैनी
उम्र : 54 साल
एजुकेशन : ग्रेजुएट
RSS से जुड़े, 1996 में BJP से सियासी सफर शुरू किया
2009 में हरियाणा की नारायणगढ़ विधानसभा से चुनाव लड़े और हारे
2014 में पहली बार विधायक बने, हरियाणा सरकार राज्य मंत्री बनाए गए
2019 में कुरुक्षेत्र से पहली बार सांसद चुने गए
2023 में हरियाणा BJP के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए
2024 में हरियाणा के 11वें CM के तौर पर शपथ लीHaryana
बता दें कि समारोह में नायब सैनी के साथ कई विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। नायब कैबिनेट में ये मंत्री हो सकते हैं शामिल जिनमें विपुल गोयल, महीपाल ढांडा, कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, रणबीर गंगवा, सुनील सांगवान, बिमला चौधरी, लक्ष्मण यादव, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा नायब सैनी के साथ शपथ ले सकते हैं।Haryana
बता दें कि, इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा। यहां तैयारियां चल रही हैं। मंच बनाया जा रहा है। सड़कों की सफाई हो रही है। करीब 10 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं। इतना ही नहीं 11 अक्टूबर को पूर्व सांसद संजय भाटिया और एडीजीपी आलोक मित्तल ने परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लिया था।Haryana
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…