15 October
हरियाणा में नई सरकार का 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह होना है ऐसे में मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक नई सरकार में 4 महिला मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। सावित्री जिंदल, आरती राव, कृष्णा गहलावत और श्रुति चौधरी को नायब सिंह सैनी कैबिनेट में शामिल हो सकती है।
आपको बता दें कि, हिसार से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल ने बीजेपी को अपना समर्थन दिया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेट आरती राव अटेली से विधायक है। राई से विधायक कृष्णा गहलावत और तोशाम विधानसभा सीट से श्रुति चौधरी ने जीत दर्ज की है।
बता दें कि, 16 अक्टूबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक सुबह 10 बजे होनी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी ऑब्जर्वर के तौर पर विधायकों के साथ बैठक करेंगे। 16 और 17 अक्टूबर को सभी बीजेपी विधायक चंडीगढ़ में ही मौजूद रहने वाले हैं। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किए गए है। विधायक दल का नेता नायब सिंह सैनी को चुना जाएगा, इसके बाद राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…