“इमरती देवी का रस खत्म हो गया है”, जीतू पटवारी के इस बयान पर मचा बवाल…

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर हंगामा मच गया है. बीजेपी ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. दरअसल, 2 मई को ग्वालियर में मीडिया ने जीत पटवारी से कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुईं पूर्व मंत्री को लेकर सवाल पूछा था. तभी पटवारी ने कहा, ‘इमरती देवी का रस खत्म हो गया है. जो अंदर चाशनी होती है, उनके लिए खत्म हो गई है.’ ये बयान देने के बाद सबके निशाने पर आ गए. उनके इस बयान को लेकर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने वीडियो जारी किया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें सद्बुद्धि दे. एक दलित महिला के बारे में ऐसा बोलना शोभा नहीं देता है. मैं कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहती, क्योंकि उन्होंने मुझे सदैव बड़ी बहन कहा है. भगवान ने उनकी बुद्धि खराब कर दी है, इसलिए ऐसा बोल रहे हैं. इमरती देवी ने कहा कि वह तो बहुत छोटे हैं. उनके बड़े नेता कमलनाथ मुझे आइटम कहते हैं, दिग्विजय सिंह टंच माल कहते हैं. कांग्रेसी तो शुरू से ऐसे ही बोलते आ रहे हैं. मैं एसपी के पास जाऊंगी, एफआईआर कराऊंगी. उन्हें छोडूंगी नहीं. इमरती को इतना सस्ता न समझें कि कभी भी कुछ भी बोल दें. मैं अपनी सरकार से भी कहूंगी कि मुझे न्याय दो.

इमरती मेरे लिए बहन-मां जैसी: जीतू पटवारी

दूसरी ओर, जीतू पटवारी ने कहा कि मेरे एक बयान को तोड़मरोड़ कर, गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया जा रहा है. मेरी मंशा सिर्फ सवाल के जवाब को टालने की थी. इमरती मेरी बड़ी बहन जैसी हैं और बड़ी बहन मां के समान होती है. यदि फिर भी किसी को ठेस पहुंची हो, तो मैं खेद व्यक्त करता हूं.

बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष को घेरा

इधर, बीजेपी ने जीतू पटवारी को घेर लिया है. बीजेपी की मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि जीतू पटवारी के बयान ने फिर एक बार साबित कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता क्या है. इस देश में कांग्रेस पार्टी का होना ही दुर्भाग्य की बात है. संस्कृति को तार-तार करने में ये पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ती.
अर्धनारीश्वर के रूप में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है. कांग्रेस पार्टी ने बार-बार महिलाओं को अपमानित किया है. ये साबित कर दिया कि उनके लिए इस देश में महिलाओं का कोई महत्व नहीं है.

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

5 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

6 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

6 hours ago