पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कुछ यात्रियों को बंदूक की नोक पर अगवा कर उनकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है। वहीं, इन लोगों को अगवा करने के बाद इन्हें सुनसान जगह ले जाया गया, फिर नौ लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी।
बलूचिस्तान प्रांत के प्रवक्ता शाहिद रिंद का कहना है कि अज्ञात हमलावरों ने गुरुवार शाम को कई बसों के यात्रियों को अगवा किया। हमलावर ने लोगों को अपने साथ ले गए और इनका कत्ल कर दिया। एक अन्य सरकारी अधिकारी नाविद आलम ने बताया कि रात में लोगों के शव मिले, इनके शव गोलियों से छलनी थे। अभी तक किसी भी आतंकी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
बलूचों का कहना है कि चीन उनके संसाधनों को लूट रहा है। बलूच विद्रोहियों ने बलूचिस्तान को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ने वाली CPEC प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे चीनी श्रमिकों पर भी कई हमले किए हैं। बलूचिस्तान एक संसाधन संपन्न क्षेत्र है, जहां प्राकृतिक गैस, कोयला, तांबा और दूसरे बहुमूल्य खनिज हैं। बलूचों का मानना है कि पाकिस्तान और चीन मिलकर इन खनिजों को लूट रहे हैं और बलूचों का शोषण हो रहा है।
Congratulations! You are now registered as Jio Digital Champion.
Your PRM ID is 0706591212
Here is your unique link to purchase Jio Starter Pack
https://www.jio.com/selfcare/interest/sim/?utm_campaign=skycSJA&utm_source=JioDigitalChampion&utm_medium=0706591212
