हरियाणा

देर रात को तेज आवाज में गाना बजाने का लेकर हुआ हंगामा, बोतल और बल्ले से किया महिलाओं पर वार

फरिदाबाद के NIT 1 में तेज आवाज में गाना बजाने का विरोध करने पर कुछ युवकों ने एक परिवार से जमकर मारपीट की। साथ ही बोतल व बैट से वार कर व्यापारी को लहुलुहान कर दिया। बचव में आई इनकी पत्नी को अगवा करने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी कार से परिवार के एक सदस्य को टक्कर भी मारी। जिससे उसके पैर में फेक्चर आ गया है। आरोपित अपनी कार छोड़कर भाग गए। घायलों को बादशाह खान नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और इसकी सूचना व शिकायत पुलिस को दी। कोतवाली थाने से पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान नोट किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार NIT जे ब्लॉक में जगदीश चोपड़ा परिवार के साथ रहते हैं। इनकी ओल्ड फरीदबाद में दुकान है। रविवार रात आधी रात के बाद घर के बाहर तेज गाना बजने का शोर आया। जगदीश बाहर आए तो देखा कि कुछ युवक अपनी कार में बैठे शराब पी रहे हैं और तेज गाना बजाया हुआ है। उन्होंने युवकों को थोड़ा दूर चले जाने को कहा। इसी बात को लेकर युवक कहासुनी करने लगे। तभी अचानक से एक युवक ने बोतल जगदीश के सिर पर दे मारी जिससे वह घायल हो गए।

 

चिल्लाने की आवाज सुनकर उनके बेटे मयंक चोपड़ा आ गए। पत्नी चंदा बचाने के लिए दौड़ी। तभी हमलावरों ने उन्हें जबरन कार में खींचने की कोशिश की। इसके बाद बचाव के लिए वह बैट लेकर आए तो दबंगों ने छीनकर उन पर भी हमला कर दिया। हमलावरों ने जगदीश को पकड़कर उनके सिर पर कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घर के बार खड़ी सेंट्रो कार पर ईंट व शराब की बाेतलें मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह करीब साढ़े छह बजे जब घायल अस्पताल में भर्ती थी तो पांच हमलावर अपनी कार लेकर वहां आ गए। इमरजेंसी गेट के पास पीड़ित के स्वजन खड़े थे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने कार उनके ऊपर चढ़ा दी। इससे जगदीश के भाई काले भाटिया के पैर फैक्चर हो गया है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप यह भी कि हमलावरों ने घर में ईंट बरसाए जिससे मकान के शीशे आदि टूट गए। शिकायत में आरोपियों के नाम नरेश उर्फ कालू भाटिया, उसके बेटे गोल्डी भाटिया और अभय भाटिया बताए गए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी मंजीत का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।

ये भी पढ़ें – फरीदाबाद में बॉयफ्रेंड के तुड़वाए हाथ-पैर, लड़के ने किया शादी से इनकार

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

8 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

8 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

8 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

8 hours ago