Ind vs Eng 2nd Test

भारत और इंग्लैंड के बीच आज पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का मुकाबला खेला जाएगा। एजबेस्टन में यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और तीन बजे टॉस होगा। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के ठीक बाद, भारतीय कप्तान शुभमन गिल एजबेस्टन की पिच का जायजा लेने गए।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पिच का बारीकी से निरीक्षण किया और मुख्य कोच गौतम गंभीर, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और चयन समिति के सदस्य शिव सुंदर दास के साथ लंबी बातचीत की। वहीं, गिल ने इस बात पर अटकलों के बीच कि किस तरह की प्लेइंग इलेवन की जरूरत है, तो उन्होंने टीम में दो स्पिनरों की जरूरत बताई।

वहीं, एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी में भारत को अपने पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था. इससे उबरकर अब भारतीय टीम एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगा। बता दें कि, इस मैदान पर भारत ने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 7 में उसे हार मिली है और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। एजबेस्टन में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम फायदे में रहती है. यहां पिछले चार टेस्ट मैचों में भी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीती है।

एजबेस्टन के ल‍िए संभावित भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह/अर्शदीप सिंह/आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

एजबेस्टन में इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक , बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है