Categories: बिजनेस

8वें वेतन आयोग में 4 फिटमेंट फैक्टर की मांग, कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹72,000 तक होने की चर्चा

 नई दिल्ली
8वें वेतन आयोग की बेंगलुरू मीटिंग खत्म हो चुकी है। अब आयोग की अगली बैठक मुंबई में होगी। यह मीटिंग 22 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इन सबके बीच पे कमीशन का 11 महीने का समय भी करीब बीत चुका है। इस दौरान आयोग के सामने जो कुछ बड़े मुद्दे उभर कर आए उसमें फिटमेंट फैक्टर, भत्ता, पेंशन आदि से जुड़ा हुआ है। आइए डीटेल्स में समझतें हैं ..

सबसे अधिक चर्चा आयोग से फिटमेंट फैक्टर को लेकर हुई है। इसी के गुणांक में कर्मचारियों का बेसिक पे बढ़ेगा। 6वें वेतन आयोग के दौरान आयोग ने 1.86 फिटमेंट फैक्टर तय किया था। 7वें पे कमीशन ने 2.57 फिटमेंट फैक्टर रखा था।

अधिक फिटमेंट फैक्टर की हो रही मांग
भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ ने 4 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग है। अगर यह मांग मान ली जाती है तो लेवल 1 कर्मचारी का बेसिक पे 18000 रुपये से बढ़कर 72000 रुपये तक पहुंच जाएगा। नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी ने 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। इस फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से बेसिक पे 69000 रुपये के स्तर पर पहुंच जाता है। महाराष्ट्र ओल्ड पेंशन ऑर्गेनाइजेशन ने 3.8 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। इस हिसाब से कम से कम बेसिक पे 65000 रुपये होता है।

4 फिटमेंट फैक्टर पर लेवल 4 से 10 तक कितना होगा बेसिक पे
7वें वेतन आयोग के हिसाब से लेवल 4 के कर्मचारियों को कम से कम 25500 रुपये के बेसिक पे मिल रहा है। अगर फिटमेंट 4 रखा गया तो इनका बेसिक पे 102000 लाख रुपये हो जाएगा। लेवल 5 के कर्मचारियों का बेसिक पे 29200 रुपये से बढ़कर 116800 रुपये हो सकता है। लेवल 6 के कर्मचारियों का बेसिक पे 35400 रुपये से बढ़कर 141600 रुपये तक पहुंच सकता है। लेवल 7 और लेवल 10 के कर्मचारियों का बेसिक पे 4 फिटमेंट फैक्टर पर क्रमशः 179600 रुपये और 224400 रुपये हो जाएगा।
अगर 3.833 फिमटेंट फैक्टर रखा गया तो लेवल 4 और 5 की कितना बेसिक पे होगा

लेवल 4 के कर्मचारियों का बेसिक पे 97742 रुपये और लेवल 5 के कर्मचारियों का बेसिक पे 1,11,924 रुपये होगा। वहीं, लेवल 3.80 के फिटमेंट फैक्टर पर लेवल चार के कर्मचारियों का बेसिक पे 96900 रुपये हो जाएगा।

8वें वेतन आयोग को मई 2027 तक अपनी रिपोर्ट को जमा करना है। जिसके बाद कैबिनेट उस रिपोर्ट पर फैसला करेगा। तब जाकर यह प्रभावी होगा। बता दें, 8वें पे कमीशन की रिपोर्ट जनवरी 2026 से लागू होगा।

News Desk

Recent Posts

शेफाली वर्मा का धमाका, 25 गेंदों में ठोके नाबाद 55 रन; भारत ने 2-0 से जीती टी20 सीरीज

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ…

2 hours ago

रवि शास्त्री ने शमी की टीम इंडिया में वापसी की उठाई मांग, बुमराह के वर्कलोड पर भी दी सलाह

नई दिल्ली  भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम…

3 hours ago

एशियन पैरा गेम्स 2026: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनी लेखरा को मिला सिल्वर; भारत को दोहरी खुशी

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते…

3 hours ago

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप, AICWA ने CM देवेंद्र फडणवीस से की 5 बड़ी मांगें

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद फिल्म इंडस्ट्री में डर का…

3 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में 4 संदिग्ध पकड़े गए, कोटा से 3 गिरफ्तार

मुंबई / कोटा  एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने…

4 hours ago

भारत के विरोध के बाद जेडी वेंस की सफाई, H-1B वीजा धारकों को ‘बंधुआ मजदूर’ कहने पर जताई गलती

 वाशिंगटन  अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्वीकार किया है कि H-1B वीजा पर काम करने…

4 hours ago