मनोरंजन

‘रेड 2’ की कमाई में आई गिरावट, जानिए दूसरे मंडे तक कितना हुआ कलेक्शन ?

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ थिएटर्स पर दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वहीं, अब तक फिल्म का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और जिस तरह की अभी तक कमाई हुई है उसका अनुमान ही शायद किसी को था। ‘रेड 2’ का कई फिल्मों के साथ क्लैश भी हुआ लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अपना दबदबा बना लिया है। वहीं, इस फिल्म को रिलीज हुआ दूसरा हफ्ता भी हो गया है। आइए जानते है कि ‘रेड 2’ ने दूसरे मंडे में कितना कलेक्शन किया है?

आपको बता दें कि, फिल्म का ट्रेलर और टीजर ने पहले से ही माहौल बना दिया था। अजय देवगन की शानदार एक्टिंग और रितेश देशमुख की विलेन के रूप में शानदार परफॉर्मेंस और फिल्म के डायलॉग्स से दर्शक इतने इम्प्रेस हुए है कि वे फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में खीचे चले आ रहे है। वहीं, पहले हफ्ते तो फिल्म ने बेहतरीन कमाई की लेकिन दूसरे हफ्ते में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की।

वहीं, अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘रेड 2’ ने पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ का कलेक्शन किया था।  9वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ और 10वें दिन 8.25 करोड़ की कमाई की। 11वें दिन ‘रेड 2’ ने 11.75 करोड़ रुपये कमाए। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के 12वें दिन 3.88 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, 12 दिनों के कुल कलेक्शन से अब तक फिल्म ने 124.63 करोड़ का कलेक्शन किया है।

ये भी पढ़ें:

पंजाब के इस जिले में जहरीली शराब से 15 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

38 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

53 minutes ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 hour ago