नई दिल्ली
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। 2014 में मोदी भारत के पीएम बने थे। 2019 और 2024 में हुए आम चुनाव में भी एनडीए को उनके नेतृत्व में जीत मिली। उससे पहले नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम रह चुके थे। खेल जगत की शीर्ष हस्तियों ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
गौतम गंभीर भाजपा का सांसद रह चुके
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भाजपा के सांसद रह चुके हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा- हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं। आप भारत को एक शानदार भविष्य की ओर ले जाते रहें।
सौरव गांगुली भी बधाई देने वालों में
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बहुत बधाई देता हूं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य दे। वे देश के बेहतरीन नेता रहे हैं। उनके लंबे जीवन और सफलता की कामना करता हूं।'
सचिन ने पीएम के बर्थडे पर क्या लिखा?
पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। देश के लिए आपका बिना थके समर्पण हम सभी को प्रेरणा देता है। आपकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं, क्योंकि आप भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।'
पीवी सिंधु ने लंबा चौड़ा पोस्ट डाला
पीवी सिंधु ने लंबा चौड़ा पोस्ट डाला
ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट करते हुए पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामना दी है। सिंधु ने एक्स पर लिखा, 'मुझे हमेशा से लिखना पसंद रहा है। कभी-कभी, यह अपनी भावनाएं कहने का सबसे आसान तरीका होता है। इस साल मैं चाहती थी कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाई सीधे दिल से निकले।'
टीएमसी के बागी सांसद हैं यूसुफ पठान
टीएमसी के बागी सांसद हैं यूसुफ पठान
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युसूफ पठान 2024 में टीएमसी के सांसद बने थे। वह 20 अन्य सांसदों के साथ मिलकर बागी हो गए हैं। पठान ने एक्स पर पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।
ओलंपिक मेडलिस्ट ने भी बधाई दी
ओलंपिक मेडलिस्ट ने भी बधाई दी
ओलंपिक मेडल विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह ने एक्स पर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ और दीर्घायु रहें, और देश की सेवा करते रहें। देश के हित में आपके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।'
Sri Ganganagar Railway Track Blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पाकिस्तान सीमा के नजदीक अनूपगढ़-सूरतगढ़…
Tonk Panchayat Election 2026: राजस्थान के टोंक जिले में पंचायत चुनाव से पहले मिठाई के…
Arjun Ram Meghwal Viral Video: राजस्थान के बीकानेर से केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का…
Pia Dandiya US Election 2026: राजस्थान के जयपुर से पारिवारिक रिश्ता रखने वाली भारतीय मूल…
Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में एक प्रेम विवाह ने पंचायत चुनाव की पूरी…
रायपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय…