Uncategorized

बाइक सवार को SDM ने बीच सड़क पर जड़े थप्पड़, ड्राइवर ने भी किया हाथ साफ, Video Viral

यूपी के चित्रकूट से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको लेकर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वायरल वीडियो में SDM राकेश पाठक का है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एसडीएम साहब बीच सड़क पर एक बाइक सवार युवक को रोकते है और उसे गुस्से में थप्पड़ मारते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना कथित तौर पर उस समय हुई, जब युवक ने एसडीएम की गाड़ी को ओवरटेक कर आगे निकलने की कोशिश की। वायरल वीडियो के मुताबिक, एक बाइक सवार द्वारा ओवरटेक करने से नाराज एसडीएम ने अपनी गाड़ी आगे बढ़वाकर युवक को रुकवाया।

बता दें कि, आरोप है कि पहले एसडीएम के ड्राइवर ने युवक के साथ बदसलूकी की और इसके बाद खुद एसडीएम ने युवक को थप्पड़ मारा। वीडियो में युवक हाथ जोड़कर माफी मांगते और कान पकड़कर क्षमा याचना करते हुए नजर आ रहा है, लेकिन इसके बावजूद एसडीएम का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग एक प्रशासनिक अधिकारी के इस व्यवहार को सत्ता का दुरुपयोग बता रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें कि, फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना के संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं। जबकि प्रशासन की तरफ से भी अभी तक किसी जांच के आदेश की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

4 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

5 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

6 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago