स्पोर्ट्स

राजकोट ODI में टीम इंड‍िया के हारने की असली कहानी

राजकोट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। राजकोट में ऐसा पहली बार हुआ कि कोई रनचेज करती हुई टीम ने मुकाबला जीता। न्यूजीलैंड टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो डेर‍िल म‍िचेल रहे जिन्होंने 131 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, उन्हें व‍िल यंग का भी भरपूर साथ मिला ज‍िन्होंने 87 रन बनाए।

वहीं, न्यूजीलैैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। हालांकि, कप्तान गिल और रोहित शर्मा ने अच्छी स्टार्ट दिया। केएल राहुल ने 112 रन की पारी खेलकर टीम को 284/7 तक पहुंचाया। इस मुकाबले में भारतीय टीम की हार का कारण गेंदबाजों का मिडिल ऑर्डर में कमजोर पड़ना रहा।

बता दें कि, एक ही ओवर में ऐसा मौका आया जब लगा भारतीय टीम मैच में वापसी कर सकती है। टीम इंड‍िया ने एक ही ओवर में कैच छोड़ा और रनआउट का मौका भी गंवाया था। 36वें ओवर में डेर‍िल म‍िचेल का रन आउट पहले दूसरी गेंद पर छूटा फ‍िर इस ओवर की तीसरी गेंद पर प्रस‍िद्ध कृष्णा ने म‍िचेल का कैच छोड़ दिया, उस समय म‍िचेल 82 रन पर थे। अगर मिचेल आउट हो जाते तो संभवत: मैच का नतीजा बदल सकता था

 

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago