Uncategorized

सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

सलमान खान को लारेन्स बिश्नोई के नाम पर 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले शख़्स को मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से हिरासत में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक धमकी देने वाले शख्स सब्जी बेचने का काम करता है। उसने हाल ही में टीवी पर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान की हत्या की धमकी की खबरें देखीं, जिससे उसे रंगदारी मांगने का विचार आया, शख्स ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजा और इसके बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिले धमकी भरे मैसेज के बाद,पुलिस ने अज्ञात शख्स कें खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रेस करने की कोशिश की लेकिन नंबर बंद था। मैसेज कहां से भेजा था तो पता चला कि जमशेदपुर से मैसेज आया,जमशेदपुर में लोकल पुलिस की मदद से जांच पड़ताल किया और आज मैसेज भेजें वाले शख़्स को हिरासत में लिया। धमकी भरा मैसेज में लारेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेते हुए सलमान खान को 5 करोड़ रुपये देने की चेतावनी दी गई थी, आगे ये भी कहा गया था कि अगर पैसे नहीं दिए गए,तो सलमान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी बुरी होगी।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

52 seconds ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago