Categories: Uncategorized

सिर्फ 15 मिनट में होगा गुरुग्राम से नोएडा तक का सफर ! Air Taxi की भारत में होने जा रही शुरुआत

भारत में आने वाले समय में सफर का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। अब ऐसी “उड़ने वाली टैक्सी” (Air Taxi) लाने की तैयारी हो रही है, जिससे लोग लंबी दूरी बहुत कम समय में तय कर सकेंगे। यह प्रोजेक्ट Sarla Aviation और IndiGo मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं।

आज की सबसे बड़ी परेशानी 30 से 300 किलोमीटर तक की यात्रा को लेकर होती है। न तो यह दूरी इतनी कम होती है कि सड़क से आसानी से तय हो जाए, और न ही इतनी ज्यादा कि लोग फ्लाइट ले सकें। ऐसे में लोगों को ट्रैफिक, जाम और समय की बर्बादी झेलनी पड़ती है। अब यही समस्या खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

वहीं, इसी दिशा में IndiGo ने Sarla Aviation में करीब 10 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसका मकसद भारत में एयर टैक्सी नेटवर्क तैयार करना है, जो छोटे शहरों और बड़े शहरों के बीच तेज कनेक्टिविटी देगा।

यह एयर टैक्सी दरअसल एक खास तरह का इलेक्ट्रिक विमान होगा, जिसे eVTOL (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग) कहा जाता है। इसकी खास बात यह है कि इसे रनवे की जरूरत नहीं होती। यह हेलिकॉप्टर की तरह सीधे ऊपर उठकर उड़ान भर सकता है और छोटी जगह पर ही उतर सकता है।

बताए कि, इस तकनीक से 100-200 किलोमीटर का सफर कुछ ही मिनटों में पूरा किया जा सकेगा। ये एयरक्रॉफ्ट शोर भी कम करेंगे और प्रदूषण भी कम फैलाएंगे, जिससे यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर माने जा रहे हैं।

दुनियाभर में इस तरह की तकनीक पर तेजी से काम हो रहा है और भारत भी अब इस रेस में शामिल हो गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो इससे ट्रांसपोर्ट के साथ-साथ रोजगार, मेडिकल सर्विस और डिफेंस जैसे कई क्षेत्रों को फायदा मिलेगा।

कुल मिलाकर, अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो आने वाले सालों में भारत में “उड़ने वाली टैक्सी” आम लोगों के लिए भी एक नया और तेज सफर का विकल्प बन सकती है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

52 seconds ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago