पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। आईपीएल 2026 में भले ही वह मैदान पर नजर नहीं आए, लेकिन इस बार वह अपनी कमाई और टैक्स रिकॉर्ड को लेकर सुर्खियों में हैं।
आयकर विभाग ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में महेंद्र सिंह धोनी बिहार और झारखंड क्षेत्र में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत आयकर जमा करने वाले करदाता बन गए हैं। इस बात की घोषणा रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार-झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त डी. सुधाकर राव ने की।
रांची में हुई इस प्रेस वार्ता में विभाग ने टैक्स कलेक्शन से जुड़े कई अहम आंकड़े भी जारी किए। अधिकारियों के अनुसार धोनी लगातार समय पर टैक्स भरने वाले और बड़े टैक्सपेयर्स की सूची में टॉप पर बने रहते हैं। हालांकि इस बार उनकी कुल टैक्स राशि सार्वजनिक नहीं की गई।
धोनी के नाम की घोषणा के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी उनकी ब्रांड वैल्यू और बिजनेस इनकम मजबूत बनी हुई है। क्रिकेट के मैदान से बाहर भी वह अनुशासन और जिम्मेदारी की मिसाल के तौर पर देखे जाते हैं।
आयकर विभाग ने इस मौके पर बिहार और झारखंड के कुल टैक्स कलेक्शन का भी ब्यौरा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड ने करीब 12 हजार करोड़ रुपये और बिहार ने लगभग 8 हजार करोड़ रुपये का राजस्व दिया। कुल लक्ष्य 20 हजार करोड़ रुपये में झारखंड की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही। विभाग ने यह भी बताया कि पिछले साल टैक्स चोरी के मामलों में सख्त कार्रवाई की गई। 12 बड़े कारोबारी समूहों पर छापेमारी की गई और 90 से ज्यादा मामलों में जांच और कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही एक चिंता की बात भी सामने आई कि करोड़ों पैन कार्ड धारकों में से बहुत कम लोग ही इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते हैं। इसी को देखते हुए विभाग ने लोगों से समय पर टैक्स भरने और जिम्मेदार करदाता बनने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी जैसे करदाता समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो न सिर्फ खेल में बल्कि टैक्स भुगतान जैसे मामलों में भी अनुशासन और जिम्मेदारी का उदाहरण पेश करते हैं।
नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों ही भारतीय रेलवे की नई…
नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा टी20 और…
कलकत्ता पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि 'बांग्ला', 'वेस्ट बंगाल'…
कोलंबो श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे को बुधवार को उनके एनजीओ ओसिरलिया सवियाओ…
रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू की…
रायपुर 7 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के…