Categories: मनोरंजन

फिल्म ‘माइकल’ को गोल्डन ग्लोब्स 2027 की म्यूजिकल-कॉमेडी श्रेणी में जगह नहीं मिली।

फिल्म ‘माइकल’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फैंस की नजरें फिल्म की सफलता का बाद गोल्डन ग्लोब्स पर टिकी थीं। मगर इस बार उन्हें निराशा का समना करना पड़ सकता है। पॉप म्यूजिक के महारथी दिवांगत माइकल जैक्शन की फिल्म का म्यूजिक इस अवॉर्ड का हिस्सा नहीं होगा।

म्यूजिक नहीं तो किस श्रेणी में शामिल?
गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार समिति ने लायंसगेट की ब्लॉकबस्टर माइकल जैक्सन बायोपिक को 2027 के समारोह में संगीत या कॉमेडी श्रेणी में शामिल करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक गोल्डन ग्लोब्स के इस फैसले का मतलब है कि पॉप किंग के रूप में जाफर जैक्सन अभिनीत यह फिल्म फिलहाल ड्रामा श्रेणी में शामिल है, जहां यह क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’, लॉस जाविस की ‘ला बोला नेग्रा’ और अन्य फिल्मों के साथ छह स्थानों में से एक के लिए मुकाबला करेगी।

मेकर्स अब भी कर सकते हैं अपील
फिल्म ‘माइकल’ को म्यूजिक श्रेणी में शामिल करने के लिए मेकर्स अब भी अपील कर सकते हैं। लायंसगेट 31 अक्टूबर की अंतिम तिथि से पहले इस फैसले के खिलाफ जा सकते हैं। अगर स्टूडियो अपील करता है, तो संगठन की पुरस्कार समिति अपील का समीक्षा  करेगी। गोल्डन ग्लोब्स के नियमों के हिसाब से एक म्यूजिकल कॉमेडी  फिल्म सिर्फ ड्रामा हो सकता है जिसमें कहानी को आगे बढ़ाने के लिए संवादों के अलावा गानों का भी इस्तेमाल किया जाता है। बताते चलें कि 'माइकल' के सीक्वल पर इन दिनों तेजी से काम चल रहा है। इसकी जानकारी पहले भाग में माइकल के वकील-मैनेजर जॉन ब्रांका का किरदार निभाने वाले अभिनेता माइल्स टेलर ने यह जानकारी दी थी।

फिल्म 'माइकल' के बारे में
    'माइकल' का निर्देशन एंटोनी फुक्वा ने किया था।
    वहीं फिल्म का लेखन जॉन लोगन ने किया था।
    माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन ने फिल्म में सिंगर का किरदार निभाया था।
    कोलमैन डोमिंगो और निया लॉन्ग ने माता-पिता जो और कैथरीन की भूमिका निभाई है।
    फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज हुई थी।

 

News Desk

Recent Posts

वीबी-जी राम जी योजना से संवर रहे गांव, बढ़ रहे रोजगार के अवसर, स्थानीय श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी से मिल रहा आर्थिक संबल….

रायपुर: ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और उपयोगी परिसंपत्तियों…

56 minutes ago

नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत….

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं जंगल सफारी से एक दुखद…

58 minutes ago

ICAI CA इंटर रिजल्ट 2026: नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप, हासिल की AIR 1

नई दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 में हुई चार्टर्ड…

1 hour ago

वाघा बॉर्डर पर आतिफ असलम के गाने से दब गई आयुष्मान-सारा की आवाज, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता…

2 hours ago

भारत ने क्राइस्टचर्च T20 में रचा इतिहास, 230 रन चेज कर न्यूजीलैंड को दी शिकस्त

क्राइस्टचर्च  भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में इतिहास रचते हुए अपने टी-20 इतिहास का सबसे…

2 hours ago

अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- ‘अगले 30 साल आपका नंबर नहीं लगने वाला’

 नई दिल्ली   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते…

2 hours ago