दिल्ली-एनसीआर में आज की सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। बताए कि, गुरुवार देर शाम से ही आसमान में घने काले बादल छाने लगे थे और सुबह होते-होते कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई।
मौसम में अचानक आए बदलाव का कारण उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। वहीं, इसके कारण उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। हवा की दिशा में भी बदलाव आया है। जहां पहले पूर्वी हवाएं चल रही थीं, अब उनकी जगह पश्चिमी हवाएं चलने लगी हैं।
बता दें कि, शिमला में करीब तीन महीने बाद शुक्रवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई.हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 6 घंटों के दौरान चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर के कुछ हिस्सों में मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई है जबकि, कुछ जगहों पर तेज बर्फबारी और कुछ बर्फीले तूफान आने की संभावना जताई गई है।
भारतीय मौसम विभाग ने 23 जनवरी को दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई हिस्सों के लिए ‘नाउकास्ट’ (Nowcast) चेतावनी भी जारी की है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…