Uncategorized

रायपुर में NZ के खिलाफ दूसरा टी20 आज, ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

छत्तीसगढ़ के रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। नागपुर टी-20 को अभ‍िषेक शर्मा और रिंकू सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने 238 रन ठोक दिए और इस मैच को 48 रनों से जीता।

बता दें कि, T-20 विश्व कप से पहले यह आखिरी बाइलेट्रल सीरीज है और भारत किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है। न्यूजीलैंड के सामने चुनौती आसान नहीं है। भारत अब लगातार 10 T20I सीरीज या टूर्नामेंट जीत चुका है, जिसमें T20 वर्ल्ड कप और एशिया कप भी शामिल हैं।

वहीं अभिषेक शर्मा कीव‍ियों के लिए बड़ी समस्या बनते हुए द‍िख रहे हैं। दूसरी तरफ कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर की कप्तानी पर नागपुर मैच के बाद सवाल उठे। अगर कीवी टीम अभिषेक को जल्दी आउट नहीं कर पाई, तो कहानी फिर वही दोहराई जा सकती है।

दूसरी तरफ नागपुर मैच में उपकप्तान क्षर पटेल को उंगली में कट लगा था और वह अपना स्पेल पूरा नहीं कर सके, लेकिन उनके खेलने की संभावना बनी हुई है। वहीं, अगर अक्षर बाहर होते है हर्षित राणा को मौका मिल सकता है। जबकि, भारत के पास कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई भी ऑप्शन हैं। अब सवाल ये है कि, क्या रायपुर मैच में टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11 बदलेगी?

भारत की रायपुर टी20 के ल‍िए संभाव‍ित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हर्षित राणा/अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड की रायपुर टी20 के ल‍िए संभाव‍ित प्लेइंग 11: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे (विकेट कीपर), रचिन रवींद्र, डेरिल म‍िचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल ब्रेसवेल/ईश सोढ़ी, काइल जेमिसन/मैट हेनरी, जैकब डफी

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

3 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

3 hours ago