फिल्म 'द बैटमैन पार्ट II' के लिए दर्शकों को और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि फिल्म के निर्देशक मैट रीव्स व्यक्तिगत कारणो के चलते फिल्म से खुद को अलग कर चुके हैं।
अस्थायी रूप से रुका प्रोडक्शन
फिल्म 'द बैटमैन पार्ट II' की शूटिंग कुछ दिनों से लंदन में चल रही थी। मगर अब इसे रोक दिया गया है। फिल्म के निर्माता वार्नर ब्रदर्स और डीसी स्टूडियोज ने सोमवार को इसकी पुष्टि की जिससे इस सीक्वल को लेकर एक और नया मोड़ आ गया है, जिसकी रिलीज डेट पहले ही कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी है। हालांकि अब तक फिल्म की रिलीज डेट 18 फरवरी 2028 ही बताई जा रही है।
स्टूडियो ने दिया बयान
हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार स्टूडियो ने एक बयान में कहा, ‘मैट रीव्स के पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने के कारण 'द बैटमैन पार्ट II' का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है। मैट को डीसी स्टूडियोज का पूरा समर्थन प्राप्त है और हम जल्द ही इस सफर को फिर से शुरू करने की उम्मीद करते हैं।’
फिल्म ‘बैटमैन’ के बारे में
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए केंद्र…
नई दिल्ली इजरायल के डिफेंस पॉवर से तो दुनिया वाकिफ है. अब इस देश ने…
पोखरण अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में वाहन पर…
वाशिंगटन अमेरिकी नागरिक और खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी वर्ष 2026-27 के दौरान किसानों की समस्याओं और शिकायतों…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिकों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार की प्रतिभा को राष्ट्रीय…