Uncategorized

इस तारीख को पीएम किसान योजना की आएगी 22वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा

देश के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जिस राशि का किसान काफी समय से इंतजार कर रहे थे, अब उसके मिलने की तारीख तय हो गई है। Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

सरकार ने इस जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम किसान के आधिकारिक अकाउंट के जरिए साझा किया है। पोस्ट में बताया गया है कि तय तारीख पर योजना की अगली किस्त सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

हर किस्त में मिलती है 2000 रुपये की मदद

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल कुल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि एक बार में नहीं दी जाती, बल्कि तीन अलग-अलग किस्तों में भेजी जाती है। यानी लगभग हर चार महीने में किसानों के खाते में 2000 रुपये जमा किए जाते हैं। इस तरह साल भर में किसानों को तीन बार यह सहायता मिलती है।

कुछ किसानों को नहीं मिल पाएगी किस्त

हालांकि इस बार भी कुछ किसानों के खातों में 13 मार्च को पैसा नहीं पहुंच सकता। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब दस्तावेज अधूरे होते हैं या बैंक और आधार से जुड़ी जानकारी में कोई गलती होती है।

सरकार ने पहले योजना की जांच भी करवाई थी, जिसमें करीब 30 लाख से ज्यादा अपात्र लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए थे। इसी वजह से पिछली यानी 21वीं किस्त के दौरान भी कई किसानों को पैसे नहीं मिल पाए थे।

सरकार ने किसानों से कहा है कि वे अपने दस्तावेज, बैंक खाता और आधार से जुड़ी जानकारी सही रखें, ताकि योजना की किस्त बिना किसी रुकावट के उनके खाते में पहुंच सके।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

डॉक्टरों ने जिसे मृत घोषित किया उसे पीलीभीत के एक गड्ढे ने कैसे किया ‘जिंदा’ ?

पीलीभीत जिला कोर्ट में काम करने वाली विनीता शुक्ला की तबीयत अचानक इतनी खराब हो…

1 hour ago

दिल्ली-NCR में कहां से आई इतनी धुंध, क्या है मौसम का ताजा अपडे़ट ? जानिए

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मार्च महीने की शुरूआत के साथ ही गर्मी का एहसास होने…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश में खूंखार तेंदुए से भिड़ गया निहत्था छात्र, उसके बाद जो हुआ…!

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां…

3 hours ago

भारत में दिखने लगा जंग का असर, LPG संकट के बीच बढ़ने लगी महंगाई !

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध का असर अब भारत की रोजमर्रा की जिंदगी…

4 hours ago

सोना-चांदी के भाव आज अचानक टूटे, जानिए कितना हुआ सस्ता?

ईरान-इजरायल और अमेरिका जंग के बीच सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल…

5 hours ago

गंभीर का अगला मिशन ODI विश्व कप 2027, बताया कब से शुरू होगी तैयारी ?

टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला बड़ा…

6 hours ago