राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) राजधानी में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के जरिए बड़ा हमला करने की साजिश रच रहा है। जिसमें खासतौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है।
मिले इनपुट के मुताबिक, पुरानी दिल्ली के संवेदनशील इलाके लाल किला के आसपास और चांदनी चौक आतंकियों के संभावित टारगेट हो सकते हैं। वहीं, इसके अलावा मंदिरों को भी निशाना बनाने की बात सामने आई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
बता दें कि, खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, इसके बाद राजधानी के प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…