टी20 विश्व कप 2026 में आज से सुपर-8 की जंग शुरू होने वाली है। आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जंग होगी। इस टी20 विश्वकप में अभिषेक शर्मा का फॉर्म टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। अभिषेक शर्मा ने इस विश्वकप में अब तक तीन मुकाबले खेले है और तीनों में वो गोल्डन डक पर आउट हुए है।
अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म से उन संभावनाओं को तूल मिल गया है कि भारत और साउथ अफ्रीका मैच में उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। लेकिन इससे पहले भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने सब साफ कर दिया है।
बता दें कि, शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने अभिषेक शर्मा के ड्रॉप होने की संभावना को लेकर कहा, “अभिषेक शर्मा को ड्रॉप करने पर कोई भी चर्चा नहीं हुई है। हमें विश्वास है कि वो अच्छा करके दिखाएंगे। वो नेट्स में गेंद को बढ़िया तरीके से हिट कर रहे हैं, वो जरूर वापसी करेंगे।”
दरअलस पिछली 7 टी20 पारियों में अभिषेक शर्मा पांच बार ‘जीरो’ पर आउट हुए हैं। वहीं, इस साल 8 पारियों में अभिषेक ने 182 रन बनाए हैं। वो पांच पारियों में खाता तक नहीं खोल पाएं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…