Categories: Uncategorized

TEJASHWI YADAV: तेजस्वी यादव ने दी नीतीश सरकार को चेतावनी, “SIR पर चर्चा नहीं हुई तो बिहार में होगा आंदोलन”

TEJASHWI YADAV: तेजस्वी यादव ने दी नीतीश सरकार को चेतावनी

 

पटना में बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है और पहले ही दिन विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। RJD नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि,  SIR पर विधानसभा में चर्चा नहीं हुई,  तो आने वाले दिनों में सरकार को इसका जवाब देना मुश्किल हो जाएगा।

सत्र शुरू होने से पहले तेजस्वी यादव ने महागठबंधन विधायकों की बैठक बुलाई, जो विधानसभा के लाइब्रेरी हॉल में हुई। इसमें तय हुआ कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर मानसून सत्र के दौरान सरकार को जमकर घेरा जाएगा।

तेजस्वी यादव ने बैठक के बाद कहा कि, “हमने SIR मुद्दे पर विधानसभा में खास चर्चा की मांग की है। अगर लोकतंत्र को दबाने की कोशिश हुई तो हम सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेंगे।”

तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार लोकतंत्र की जननी है। अगर बिहार में ही लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश होगी, तो ये बेहद गंभीर बात होगी। उन्होंने कहा कि, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर गरीबों, दलितों और कमजोर वर्ग के वोट काटे जा रहे हैं।

उन्होंने साफ कहा, “हम किसी गरीब का वोट कटने नहीं देंगे। हर नागरिक को मतदान का अधिकार है और उसे वंचित नहीं किया जा सकता। अगर सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, तो हम इसका विरोध जोरदार ढंग से करेंगे।”

तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि, बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हत्या, लूट, बलात्कार और अपहरण जैसी घटनाएं रोज हो रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन घटनाओं पर काबू पाने में पूरी तरह विफल है।

तेजस्वी ने बताया कि ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और कार्य स्थगन प्रस्ताव के ज़रिए विधानसभा में सरकार से जवाब मांगेंगे।

तेजस्वी यादव ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर भी उठाया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, SP के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत इंडिया गठबंधन के 35 नेताओं को पत्र लिखकर SIR के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की है।

तेजस्वी का कहना है कि मतदाता सूची में गड़बड़ी केवल बिहार का नहीं, बल्कि पूरे देश का लोकतांत्रिक मसला है। उन्होंने कहा कि अगर इस पर समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले चुनावों में जनता का भरोसा चुनाव प्रणाली से उठ जाएगा।

बता दें कि बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 25 जुलाई तक चलेगा। पहले ही दिन विपक्ष के तेवर से साफ हो गया है कि इस बार सदन में जबरदस्त बहस और टकराव देखने को मिलेगा।

विशेष तौर पर चुनाव आयोग के SIR को लेकर विपक्ष पूरी तरह मुखर है और इसे सरकार प्रायोजित साजिश बता रहा है। तेजस्वी और महागठबंधन के नेता इस मसले को लगातार मुद्दा बना रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने यह साफ कर दिया है कि अगर SIR जैसे गंभीर मसलों पर सरकार ने सदन में चर्चा नहीं कराई, तो विपक्ष चुप नहीं बैठेगा। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में विधानसभा का माहौल गरम रहने वाला है और जनता को कई अहम बहसें सुनने को मिल सकती हैं।

 आगे पढ़े-  धर्म की आड़ में राजनीति कर रही है बीजेपी, उत्तराखंड सरकार को मायावती ने बताया विफल

Nisha Sharma

Recent Posts

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े, दीपके का आया बयान

NEET पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

14 minutes ago

दिल्ली में झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन कई राज्यों में बना बाढ़ का संकट

राजधानी दिल्ली में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में…

32 minutes ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब 10 साल की जेल और ₹1 करोड़ तक जुर्माना?

देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को…

44 minutes ago

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago