बिहार

Tejashwi Yadav: “NDA सरकार ने बनाया बिहार को तालिबान”, “अपराधियों के आगे बेबस है बिहार सरकार”

Tejashwi Yadav: “NDA सरकार ने बनाया बिहार को तालिबान”

बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)ने BJP और नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया है। तेजस्वी (Tejashwi Yadav)ने बिहार की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर तीखा हमला करते हुए कहा कि, “बीजेपी ने बिहार को तालिबान बना दिया है। यहां हर रोज गोलियां चल रही हैं, हत्याएं हो रही हैं और सरकार पूरी तरह से बेबस नजर आ रही है।”

तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बिहार में हुई कई बड़ी आपराधिक घटनाओं को गिनाया और सीधे तौर पर नीतीश कुमार और PM नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने लिखा कि,”गया में एक डॉक्टर को गोली मार दी गई, पटना में दो गुटों में खुलेआम गोलीबारी हुई, पटना में ही एक महिला को गोली मार दी गई, रोहतास में एक व्यवसायी की हत्या कर दी गई। ये सब घटनाएं इस बात का सबूत हैं कि, बिहार में अब कानून का कोई डर नहीं बचा। अपराधी बेखौफ हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।”

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि, BJP और JDU की सरकार केवल कुर्सी की राजनीति में व्यस्त है। जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था उनके एजेंडे में कहीं नहीं है।RJD के साथ-साथ पूर्णिया सांसद और जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव भी लगातार BJP और नीतीश सरकार की आलोचना कर रहे हैं। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि,”ये लोग बिहार के गिद्ध हो गए हैं। बिहार का सौदा करना बंद करिए। मैं पैर पकड़ता हूं, बिहार को बख्श दीजिए।”उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार की सरकार अब BJP की कठपुतली बन चुकी है, और वे अपराधियों के आगे लाचार हो चुके हैं।

“मैं अकेला पूरे माफियाओं से लड़ रहा हूं। लेकिन राज्य सरकार सिर्फ दिखावे की कार्रवाई कर रही है।” बिहार में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हाल ही में पटना के पारस अस्पताल में गोली चलने की घटना ने पूरे राज्य को दहला दिया।

अस्पताल के भीतर एक मरीज चंदन मिश्रा को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। पुलिस का कहना है कि मृतक के खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज था। फिर भी इस प्रकार खुलेआम अस्पताल में हत्या होना कानून व्यवस्था की पोल खोलता है। इससे पहले कारोबारी गोपाल खेमका की दिनदहाड़े उनके ही घर के पास हत्या कर दी गई थी। हत्यारे बेखौफ आए और गोलियां चलाकर फरार हो गए। इस घटना ने न सिर्फ आम लोगों में डर का माहौल बनाया बल्कि व्यवसायी वर्ग में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)और पप्पू यादव जैसे नेताओं का कहना है कि, राज्य की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा, पुलिस कार्रवाई सिर्फ दिखावे के लिए हो रही है। अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते वे खुलेआम अपराध कर रहे हैं।

तेजस्वी (Tejashwi Yadav)ने आरोप लगाया कि BJP और JDU की सरकार केवल जातीय समीकरण और कुर्सी की जोड़-तोड़ में लगी रहती है। कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, व्यवसायियों की सुरक्षा जैसे मुद्दे इनके लिए कोई मायने नहीं रखते।हालांकि नीतीश कुमार हमेशा से खुद को “सुशासन बाबू” कहे जाने पर गर्व महसूस करते हैं, लेकिन हालिया घटनाओं ने उनकी छवि पर गहरा धक्का पहुंचाया है। लगातार हो रहे अपराध, खासतौर पर दिनदहाड़े हत्याएं, संकेत देती हैं कि पुलिस और प्रशासन की पकड़ कमजोर होती जा रही है।

विपक्ष अब इस मुद्दे को आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रमुख हथियार की तरह इस्तेमाल करने की तैयारी में है। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का यह बयान कि “बीजेपी ने बिहार को तालिबान बना दिया है” न केवल एक तीखा राजनीतिक हमला है बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

3 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

3 hours ago