स्पोर्ट्स

अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया की बड़ी जीत, 146 रनों पर सिमटी वेस्टइंडीज की दूसरी पारी

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेल गए पहले टेस्ट को भारतीय टीम ने जीत लिया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पारी और 140 रनों से बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, उपकप्तान रवींद्र जडेजा ने इस टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान शतक और दूसरी पारी में 4 विकेट झटके।

बता दें कि, भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 448 रनों पर 5 विकेट खोकर घोषित कर दी। पहली पारी के बदलौत टीम इंडिया को 286 रनों की लीड मिली। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, अब इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

वहीं वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रनों पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। 50 रनों के अंदर ही 5 विकेट गिर गए। बता दें कि, पांच विकेट गिरने के बाद एलिक अथानाज (38 रन) और जस्टिन ग्रीव्स (25 रन) ने मिलकर 46 रनों की साझेदारी की। वहीं, इस पार्टनरशिप के टूटने के बाद भारत की जीत महज औपचारिकता थी।

दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने चार विकेट झटके. वहीं मोहम्मद सिराज को तीन सफलताएं हासिल हुईं. कुलदीप यादव ने दो और वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिए।

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

15 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago