उत्तर प्रदेश

Digvijay Singh: दिग्विजय सिंह का झांसी में बड़ा बयान, बोले: “दंगे सरकार की नियत पर निर्भर”, RSS और BJP पर भी लगाए गंभीर आरोप

Digvijay Singh: दिग्विजय सिंह का झांसी में बड़ा बयान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने झांसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और सरकारों पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिना आरएसएस के दंगे नहीं हो सकते। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगर सरकार की नियत साफ हो, तो देश में कभी कोई दंगा हो ही नहीं सकता।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरएसएस एक अपंजीकृत संस्था है, जिसकी कोई सदस्यता नहीं है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति दंगा करता भी है, तो उसे आरएसएस का सदस्य मानने से इनकार कर दिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “जब संघ का कोई रजिस्ट्रेशन ही नहीं है, तो फिर इसका सदस्य कौन होता है? और जब सदस्य ही नहीं है, तो संगठन की जिम्मेदारी कैसे तय होगी?”

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारों के पास दंगों को रोकने के पूरे संसाधन होते हैं, लेकिन अगर सरकार और अधिकारियों की मंशा ठीक न हो, तो ही दंगे भड़कते हैं। उन्होंने दोहराया कि दंगे सरकार और अफसरों की नियत पर निर्भर करते हैं। अगर समय पर सख्त कदम उठा लिए जाएं, तो किसी भी हालात में दंगे नहीं भड़क सकते।

झांसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, वे दतिया स्थित पीताम्बरा पीठ के दर्शन करने के बाद झांसी आए हैं और इसके बाद वे भोपाल के लिए रवाना हो रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की फंडिंग और चंदा वसूली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि, संघ हर विजयदशमी और गुरु पूर्णिमा पर करोड़ों रुपये का चंदा इकट्ठा करता है। लेकिन यह पैसा जाता कहां है, इसका कोई हिसाब नहीं होता। उन्होंने पूछा, “जब संघ का कोई बैंक खाता नहीं है, तो फिर चंदे का पैसा जमा कहां होता है? और इसका उपयोग किसके लिए होता है?”

उन्होंने आरएसएस पर यह भी आरोप लगाया कि उनका एक ही एजेंडा है… हिंदुओं को भड़काना और संविधान के खिलाफ मानसिकता तैयार करना। दिग्विजय ने कहा कि संघ कभी सार्वजनिक आंदोलन या प्रदर्शन नहीं करता, बल्कि हमेशा गुप्त तरीके से, कानाफूसी की राजनीति करता है।

मुस्लिम आबादी को लेकर संघ के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरएसएस जानबूझकर यह अफवाह फैला रहा है कि देश में मुस्लिमों की आबादी तेजी से बढ़ रही है और हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे। जबकि वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत है।

उन्होंने 2001 और 2011 की जनगणना का हवाला देते हुए कहा कि इन आंकड़ों से साफ होता है कि मुस्लिमों की जनसंख्या वृद्धि दर, हिंदुओं की तुलना में कम हो रही है। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि 2021 की जनगणना रिपोर्ट को सरकार ने जानबूझकर रोका हुआ है, ताकि सच सामने न आ सके। उन्होंने कहा, “हिंदुओं को भ्रमित किया जा रहा है। यह आंकड़े सामने आ जाएं तो सच्चाई खुद सामने आ जाएगी।”

हाल ही में कुछ युवाओं द्वारा “I Love Mohammad” लिखे जाने पर दर्ज हुए मुकदमों पर दिग्विजय सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई “I Love Mohammad” कहता है और कोई “I Love रामजी”, “I Love महादेव”, “I Love कृष्ण भगवान”, “I Love गांधीजी” कहता है, तो इसमें किसी को क्या आपत्ति हो सकती है? उन्होंने पूछा, “क्या अब प्यार जताने पर भी मुकदमा दर्ज होगा?”

संभल में हुई बुलडोजर कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि यदि किसी ने अवैध निर्माण किया है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन किसी एक व्यक्ति के अपराध की सजा पूरे परिवार को देना अन्याय है। उन्होंने कहा, “ऐसा न्याय नहीं हो सकता कि अगर एक व्यक्ति दोषी है, तो उसके घर को तोड़ दिया जाए, उसके परिवार को सजा दी जाए। यह कानून के राज के खिलाफ है।”

दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि फितरती और भड़काऊ प्रवृत्ति के लोग सिर्फ एक समुदाय में नहीं होते, बल्कि हर धर्म और समाज में होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग ही नफरत फैलाते हैं और दंगों की नींव रखते हैं। उन्होंने बरेली के मौलाना तौकीर रजा के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि भड़काऊ बयानबाजी करने वाले चाहे किसी भी धर्म के हों, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

9 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

10 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

10 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

13 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

13 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

14 hours ago