PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री आवास पहुंची टीम इंडिया
विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए PM आवास पहुंच गई है। टीम इंडिया यहां PM मोदी के साथ ब्रेकफास्ट करेगी और इसके बाद मुंबई के लिए रवाना होगी ।टीम ने होटल ITC मौर्य में स्पेशल केक काटा। यहां कप्तान रोहित शर्मा सहित पंत, सूर्या और पंड्या जैसे खिलाड़ी भांगड़ा करते नजर आए। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, BCCI सचिव जय शाह और प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने केट काटा। उसके बाद टीम होटल ITC मौर्या के लिए रवाना हो गई। यहां भारतीय फैंस अपने चहेते हीरोज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। वहीं PM मोदी से मिलने के बाद टीम मुंबई रवाना होगी। फिर शाम 5 बजे से टीम की विक्ट्री परेड होगी। यह 17 साल पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की ब्रिगेड की तरह ही होगी। टीम नरीमन पॉइंट से ओपन रूफ बस से वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी। फिर सम्मान समारोह में कैश प्राइज दिया जाएगा। 2007 में पहला वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की टीम का स्वागत भी कुछ इसी अंदाज में हुआ था।
लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…
राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…
पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…
हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…
गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में…