Categories: देश

TCS केस में बड़ी कार्रवाई, AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार; निदा खान को पनाह देने का आरोप

नासिक
TCS केस में पुलिस एक्शन हुआ है. संभाजीनगर के AIMIM पार्षद मतीन पटेल को गिरफ्तार किया गया है. उनपर TCS केस की आरोपी निदा खान को पनाह देने का आरोप लगा था. कोर्ट में हाजिर न होने की वजह से उनके खिलाफ वारंट निकला था. अब नासिक पुलिस ने मतीन पटेल को अरेस्ट किया है। 

निदा खान के ‘मददगार’ AIMIM पार्षद मतीन के घर और ऑफिस पर पहले ही बुलडोजर चल चुका है. बता दें कि आरोपी निदा खान को जुलाई में जमानत मिल चुकी है. वह गर्भवती है। 

मार्च 2026 में IT कंपनी TCS की नासिक यूनिट में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था. इसके बाद HR निदा खान समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 

अभी पिछले हफ्ते एक कोर्ट ने इनमें से पांच आरोपियों को जमानत दी थी. कोर्ट ने माना कि चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और जांच लगभग पूरी हो चुकी है। 

एडिशनल सेशन जज अमित विनायक खरकर ने 30 जुलाई को रजा रफीक मेमन, आसिफ आफताब अंसारी, शाहरुख हुसैन शौकत कुरैशी, शफी भिकन शेख और तौसीफ बिलाल अत्तार की जमानत अर्जी मंजूर की थी. उन्हें नासिक के मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में दर्ज कई FIR के सिलसिले में जमानत दी गई। 

कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसी कोई गंभीर आशंका नहीं है कि रिहा होने पर आरोपी गवाहों को धमकाएंगे या सबूतों के साथ छेड़छाड़ करेंगे। 

इसमें TCS कर्मी रजा रफीक मेमन पर यौन टिप्पणी करने, पीड़िता को गलत तरीके से छूने, यौन संबंध बनाने की मांग करने और अपने धर्म को बेहतर बताते हुए पीड़िता के धर्म का अपमान करने का आरोप लगा था. पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर उसकी हरकतों का समर्थन किया। 

हालांकि, बचाव पक्ष के वकील राहुल कलीवाल ने दावा किया कि कथित टिप्पणियां, अगर उन्हें सच भी मान लिया जाए, तो वे ऑफिस में ‘हल्की-फुल्की मजाक-मस्ती’ थीं। 

दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने माना कि आरोपी तीन महीने से ज्यादा समय से जेल में हैं। 

फिलहाल SIT, TCS यूनिट में महिला कर्मचारियों के कथित शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के सिलसिले में दर्ज कुल नौ मामलों की जांच कर रही है. TCS ने नासिक ऑफिस में यौन उत्पीड़न में कथित तौर पर शामिल कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। 

Rupesh Jha

Recent Posts

ईरान का 7 दिन में होर्मुज खोलने का ऑफर ट्रंप ने ठुकराया, बोले- तेहरान को नहीं मिलेगी राहत

वाशिंगटन ईरान ने जब सात दिन में होर्मुज को खोलने के लिए अपनी शर्तें रखीं…

18 minutes ago

2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन ने भविष्य को लेकर दिया बड़ा संकेत

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप…

38 minutes ago

तमिलनाडु का अनोखा मामला, SC सूची से बाहर होने की मांग कर रहा देवेंद्रकुला वेल्लालर समुदाय

चेन्नई तमिलनाडु में एक जाति है देवेंद्रकुला वेल्लालर (Devendra kula Vellalar- DVK), जो कि दलित…

48 minutes ago

फटे होंठों से हैं परेशान? घर पर बनाएं 2 चीजों से नेचुरल लिप बाम

मौसम बदलने के साथ ही सूखे, फटे और बेजान होंठों की समस्या आम हो जाती…

59 minutes ago

दुनिया पर कर्ज का पहाड़! 365 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा ग्लोबल डेट, 6 महीने में बढ़ा ₹10 ट्रिलियन

नई दिल्ली दुनिया कर्ज तले दबती जा रही है और ग्लोबल ऋण अब 365 ट्रिलियन…

1 hour ago

SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा प्लान, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेगा INDIA गठबंधन

नई दिल्ली वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश…

1 hour ago