Uncategorized

सूर्यवंशी ने CSK के गेंदबाजों को जमकर कूटा, बनाया IPL इतिहास का सबसे तेज तीसरा अर्धशतक

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बेहद आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। यह आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी रही, जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए यह दूसरी सबसे तेज अर्धशतक है। उनसे आगे केवल यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों में पचासा लगाया था।

वैभव ने अपनी छोटी लेकिन विस्फोटक पारी में 4 चौके और 5 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 300 से ऊपर रहा, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है। उन्होंने सीएसके के गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बनाया और मैच को पूरी तरह एकतरफा कर दिया।

इस मुकाबले में वैभव ने कुल 17 गेंदों में 52 रन बनाए, हालांकि वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। लेकिन इतनी छोटी पारी में ही उन्होंने मैच का रुख बदल दिया और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

वैभव पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 2026 के अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भी शतक जड़ा था और अब आईपीएल में भी उसी लय को बरकरार रखा है। खास बात यह रही कि उनकी पारी की शुरुआत में ही उन्हें जीवनदान मिला था, जब पहली गेंद पर उनका कैच छूट गया। इसके बाद उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाते हुए विरोधी टीम को भारी नुकसान पहुंचाया।

राजस्थान के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची:

1. यशस्वी जायसवाल – 13 गेंद बनाम केकेआर, 2023
2. वैभव सूर्यवंशी – 15 गेंद बनाम सीएसके, 2026
3. वैभन सूर्यवंशी – 17 गेंद बनाम गुजरात टाइटंस, 2025
4. जोस बटलर – 18 गेंद बनाम दिल्ली, 2018

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago