Uncategorized

होर्मुज पर ईरान से मिली छूट के बाद पाकिस्तान ने कुवैत से लगाई गुहार, ‘डीजल दे दो, जहाज भी लाएंगे’

ईरान और अमेरिका, इजराल के बीच जारी तनाव अब दूसरे महीने में एंट्री कर चुका है, जिससे वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। तेल और गैस की सप्लाई बाधित होने से कई देशों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इस हालात का असर पाकिस्तान पर भी पड़ा है, जो अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए खाड़ी देशों पर निर्भर रहता है।

इसी बीच ईरान ने पाकिस्तान को भरोसा दिया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से उसके कुछ जहाज सुरक्षित गुजर सकते हैं, जो वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम मार्ग है। इस आश्वासन के बाद पाकिस्तान ने कुवैत से डीजल और जेट ईंधन की मांग की है और जरूरत पड़ने पर अपने जहाज भेजकर सप्लाई उठाने की बात कही है, जिस पर कुवैत ने सहमति जताई है।

दरअसल, अमेरिका और इजरायल के साथ तनाव बढ़ने के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण कड़ा कर दिया है और केवल चुनिंदा देशों के जहाजों को ही वहां से गुजरने की अनुमति दी जा रही है। इससे तेल की आपूर्ति पर असर पड़ा है, क्योंकि यही रास्ता खाड़ी देशों से दुनिया के कई हिस्सों में तेल पहुंचाने का मुख्य जरिया है।

पाकिस्तान स्टेट ऑयल और कुवैत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के बीच पहले से ही तेल सप्लाई को लेकर समझौता है, लेकिन मौजूदा हालात के चलते इसमें बाधा आई थी। अब ईरान की ओर से रास्ता साफ किए जाने के बाद सप्लाई दोबारा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

हाल ही में पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री ने कुवैत के राजदूत के साथ बैठक कर ऊर्जा सहयोग और क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान कुवैत की ओर से पाकिस्तान को ईंधन सप्लाई में सहयोग देने का भरोसा भी दोहराया गया है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

6 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

7 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

7 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

10 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

10 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

10 hours ago