सुरक्षा के दृष्टि से केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात व्यवस्था में अस्थाई परिवर्तन

रायपुर

केन्द्रीय जेल रायपुर में विगत माह बंदियों से मुलाकात के दौरान कुछ परिजनों द्वारा दैनिक उपयोग की सामग्रियों में प्रतिबंधित वस्तुएँ छिपाकर जेल परिसर के भीतर पहुँचाने का प्रयास किया गया था। जेल शासन के सघन तलाशी एवं सतर्क सुरक्षा व्यवस्था के कारण ऐसे सभी प्रयास विफल कर दिए गए तथा संबंधित प्रतिबंधित सामग्री जप्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
         
अधीखक केन्द्रीय जेल रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल की सुरक्षा एवं अनुशासन को दृष्टिगत रखते हुए और सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जेल प्रशासन द्वारा एहतियातन बंदियों के दैनिक उपयोग की कुछ चयनित सामग्रियों को जेल केन्टीन से क्रय कर बंदियों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अन्य सभी स्वीकृत सामग्री पूर्ववत् नियमानुसार बंदियों के परिजन स्वयं उपलब्ध करा सकते हैं।
     
यह व्यवस्था पूर्णतः अस्थायी है तथा इसका उद्देश्य केवल प्रतिबंधित सामग्री की जेल में संभावित प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। जेल केन्टीन में उपलब्ध कराई जा रही सभी सामग्रियाँ गुणवत्तापूर्ण हैं तथा उनकी दरें सामान्य बाजार दरों से कम निर्धारित की गई हैं, जिससे बंदियों के परिजनों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े।

Rupesh Jha

Recent Posts

आंध्र प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

भोगापुरम  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में बारिश बनी आफत, सड़क-पुल बहने से कई गांवों का संपर्क बाधित

कोंडागांव. दो दिनों की मूसलाधार बारिश ने फरसगांव क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को बुरी…

2 hours ago

प्रेमचंद ने समाज को साहित्य से जोड़ा-डॉ.महंत

प्रेमचंद ने समाज को साहित्य से जोड़ा-डॉ.महंत प्रेमचंद जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन  बिलासपुर  महान…

2 hours ago

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

 नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार शुरुआत की है। भारतीय…

2 hours ago

राज्यपाल पटेल ने स्काउट्स एवं गाइड स्कार्फ धारण किया

राज्यपाल पटेल ने स्काउट्स एवं गाइड स्कार्फ धारण किया लोकभवन में विश्व स्कार्फ दिवस मना…

2 hours ago

सीएम डॉ. यादव का ‘जन-विश्वास’ दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण

सीएम डॉ. यादव का ‘जन-विश्वास’ दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण…

2 hours ago