हेल्थ

SUMMER: गर्मी में बीमारियों का बना रहता है खतरा, गर्मियों में इन बातों का रखें विशेष ध्यान, गर्मी से मिलेगी राहत, रहेंगे बिल्कुल स्वस्थ।

SUMMER: गर्मी में बीमारियों का बना रहता है खतरा

गर्मी के बारे में तो सोचकर ही रूह सी कांप जाती है क्योंकि अब गर्मियां 6 महीने की नहीं बल्कि उससे भी ज्यादा महीनों की पड़ने लगी है और सर्दियां तो केवल नाममात्र की ही बची है। अब देखिए मार्च अभी खत्‍म भी नहीं हुआ है मार्च खत्म होने में अभी भी 3-4 दिन बाकि है लेकिन गर्मी ऐसी जैसे जून शुरू हो गया हो।

देश के कुछ हिस्सों में तो तापमान में बहुत ज्यादा वृद्धि होने लगी है। बीते कुछ समय से लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए मौसम व‍िभाग ने इस बार भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में सभी लोगों को चाहिए कि बढ़ते तापमान से बचने के लिए तैयार हो जाए क्योंकि गर्मी से सेहत पर कई तरह के प्रभाव पड़ सकते हैं। लू लगने, डिहाइड्रेशन, सनबर्न और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।

ऐसे में खुद को गर्मी से बचाने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। और अगर आपको गर्मी में कहीं बाहर जाना पड़ें तो और भी ज्‍यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। अब आप सोच रहे होंगे कि आपको गर्मियों में किन किन सावधानियों को अपनाने की जरूरत है तो आज की इस वीडियो में हम आपको गर्मी के मौसम में खुद को सेहतमंद रखने के ट‍िप्‍स देने जा रहे हैं। और इन टिप्स के जरिए आप जरूर बाहर जाते समय भरी गर्मी से बच पाएंगे। सबसे पहली चीज है

पानी पीते रहें

गर्मी के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए आपको चाहिए कि आप पानी उचित मात्रा में पीते रहे। क्योंकि डिहाइड्रेशन की वजह से लोग कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में अगर आप भीषण गर्मी से खुद को बचाना चाहते हैं तो जरूरी है कि खुद को पूरी तरह से हाइड्रेट रखें। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी और मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करें। इसके अलावा नींबू पानी, लस्सी जैसी ड्रिंक्स भी पिएं।

हल्का और पौष्टिक भोजन करें

गर्मी में तला-भुना और भारी खाना नहीं खाना चाहिए क्‍योंक‍ि गर्मियों में इन्‍हें पचाना बेहद मुश्किल होता है। तो ऐसे में गर्मियों से बचने के लिए आपको चाहिए कि आप अपनी डाइट में हरी सब्जियां, ताजे फल, दही और सलाद को शामिल करें और तरबूज, खीरा, ककड़ी और संतरा जैसे हाई-वॉटर कंटेंट वाले फल भी खाएं।

धूप में जाने से बचें

गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचना है तो धूप में कहीं भी बाहर न न‍िकलें। दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक की धूप बेहद खतरनाक मानी जाती है और अगर आपको धूप में बाहर निकलना भी पड़ रहा है तो सनस्क्रीन का प्रयोग करना बिल्कुल ना भूलें।

ठंडी जगहों पर रहें

गर्मी के समय ज्यादा देर तक धूप में रहने से बचें। जब भी बाहर से आएं तो सीधे एसी या कूलर के सामने न बैठें, बल्कि पहले शरीर का तापमान सामान्य होने दें। ठंडे पानी से स्नान करना भी शरीर को राहत देता है। हालांक‍ि स्‍नान भी आप बाहर से आने के 15-20 म‍िनट बाद ही करें।

हल्के और ढीले कपड़े पहनें

गर्मियों में सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि ये शरीर को ठंडा रखते हैं और पसीना जल्दी सोख लेते हैं। वही गर्मी में पसीने के कारण रैशेज होने का खतरा भी बना रहता हैं।

बाहर जाने पर इन बातों का ध्‍यान रखें

• गर्मी के मौसम में दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर न न‍िकलें। अगर संभव हो तो सुबह और शाम के समय ही निकलना ज्यादा बेहतर है।

• जब भी बाहर जाएं, टोपी या छाता का इस्तेमाल करें।

• बाहर निकलते समय अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें।

• धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। ये त्वचा को सनबर्न और टैनिंग से बचाता है।

• बाहर जाने से पहले हल्का लेकिन पोषण से भरपूर खाना ही खाएं।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

3 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

4 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

4 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

4 hours ago