अफगानिस्तान

अफगानिस्तान में एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, शुक्रवार की रात को पड़ोसी देश अफगानिस्तान में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया जिसके बाद कई लोग घरों से बाहर भागते नजर आए जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, इस दौरान अब तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप रात 1 बजे आया और इसकी गहराई 160 किमी थी। वहीं, इससे पहले 13 मार्च को भी अफगानिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था। अफगानिस्तान में बार-बार भूकंप आने का मुख्य कारण उसका भौगोलिक स्थान है।

ये भी पढ़ें:

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की पंजाब के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed