हरियाणा

सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा का बयान, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर बोलीं सैलजा

सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा का बयान

 

सिरसा से कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने शनिवार को फरीदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी की हार और आगामी रणनीति पर खुलकर बात की। कुमारी सैलजा ने कहा कि, “जात-पात का खेल चुनावी राजनीति में हमेशा असर डालता है। बीजेपी ने इस चुनाव में इसे बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया और इसका फायदा भी उसे मिला।”

सैलजा ने ये भी माना कि, कांग्रेस में भी कुछ कमियां रहीं, जिनकी वजह से पार्टी जनता तक अपनी बात सही तरीके से नहीं पहुंचा पाई। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी के भीतर संगठनात्मक स्तर पर कुछ सुधार की जरूरत है। हमें कमजोरियों को पहचानकर उन्हें सुधारना होगा और फिर जनता के सामने एक मजबूत कांग्रेस के रूप में जाना होगा।”

कुमारी सैलजा ने पार्टी में लंबित पदों के सवाल पर भी अपना दृष्टिकोण रखा। उन्होंने कहा कि, CLP लीडर का नेता अभी तक चुना नहीं गया है, लेकिन पार्टी हाईकमान जल्द ही इस पर फैसला करेगा। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्ति शीघ्र की जाएगी।

साथ ही कुमारी सैलजा ने कहा, “पार्टी संगठन में नई जिम्मेदारियों का वितरण जल्द ही होगा। हमारी कोशिश यही है कि, कमजोरियों को सुधारते हुए संगठन को मजबूत किया जाए। ताकि जनता को स्पष्ट संदेश जा सके और अगले चुनाव में हम बेहतर प्रदर्शन कर सकें।”

दरअसल कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने फरीदाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की। सैलजा ने कहा कि जिनके मकान, दुकान और खेत बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, उनकी फिजिकल वेरिफिकेशन कराकर सरकार को तुरंत उचित मुआवजा देना चाहिए।

उन्होंने कहा, “सरकार की ओर से राहत और पुनर्वास के लिए अब तक जो कदम उठाए गए हैं, वे अपूर्ण हैं। पीड़ित परिवारों को समय पर राहत नहीं मिल रही है। हमें उम्मीद है कि, सरकार इन मामलों को गंभीरता से लेगी और प्रभावित लोगों तक उचित सहायता पहुंचेगी।”

सैलजा ने इस दौरान स्थानीय प्रशासन से भी अपील की कि, बाढ़ जैसी आपदाओं के समय जल्दी राहत कार्य सुनिश्चित किए जाएं और प्रभावित लोगों की हानि को जल्दी से जल्दी कम किया जाए।
वहीं कुमारी सैलजा ने वोट चोरी के मुद्दे पर कहा कि, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पहले ही इसे गंभीरता से उठा चुके हैं।

जिसके अलावा, बीजेपी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के बारे में जारी एआई जेनरेटेड वीडियो पर की गई आलोचना पर सैलजा ने पलटवार किया।

कुमारी सैलजा ने कहा कि, “राजनीति में संतुलित दृष्टिकोण जरूरी है। किसी भी मुद्दे को एकतरफा नजर से पेश करना उचित नहीं है। बीजपी नेताओं को भी ये देखना चाहिए कि, हर विषय पर एक ही तरह की प्रतिक्रिया देना लोकतंत्र के नजरिए से सही नहीं है। हमें मुद्दों को निष्पक्ष तरीके से देखना चाहिए और जनता के सामने स्पष्ट तथ्य रखना चाहिए।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि, कांग्रेस जनता के मुद्दों पर हमेशा संवेदनशील रही है और आगे भी यही रवैया अपनाएगी। कुमारी सैलजा ने ये भी कहा कि, कांग्रेस पार्टी अब अपने संगठनात्मक ढांचे और कमजोरियों पर काम कर रही है।

पार्टी हाईकमान जल्द ही नई रणनीति के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी समय में पार्टी न केवल कमजोरियों को दूर करेगी, बल्कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी।

कुमारी सैलजा के अनुसार, चुनाव में हार के बाद आत्ममूल्यांकन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि, “हमने जनता से जो उम्मीदें बनाई थीं, उन्हें पूरा नहीं कर पाए। अब हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि, भविष्य में हमारी नीतियां और प्रयास जनता के हित में हों। संगठन में सुधार और मजबूत नेतृत्व के साथ हम फिर से जनता के विश्वास को जीत सकते हैं।”

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

5 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

6 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

6 hours ago