Categories: देश

सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50% रिजर्वेशन, राहुल गांधी बोले- कांग्रेस सरकार में आधी आबादी को मिलेगा पूरा हक़

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देशभर की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण (रिजर्वेशन) देने का ऐलान किया। शुक्रवार को नौकरियों में महिलाओं की भारीगारी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि शक्तिशाली महिलाएं देश की तकदीर बदल देंगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा कि आज भी 3 में से सिर्फ 1 महिला के हाथ में रोज़गार क्यों है? 10 सरकारी नौकरियों में से बस 1 पद पर महिला क्यों है? दूसरी ओर, मंडी सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने राहुल के शक्ति बयान पर कांग्रेस को घेरा।

कांग्रेस चाहती है- आधी आबादी पूरा हक
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा- ”क्या भारत में महिलाओं की आबादी 50% नहीं है? क्या हायर सेकेंडरी और हायर एजुकेशन तक महिलाओं की मौजूदगी 50% नहीं है? अगर है तो फिर सिस्टम में उनकी हिस्सेदारी इतनी कम क्यों? कांग्रेस चाहती है- ‘आधी आबादी, पूरा हक़’, हम समझते हैं कि महिलाओं की क्षमता का पूरा उपयोग तभी होगा जब देश को चलाने वाली सरकार में महिलाओं का बराबर योगदान होगा।”

सरकारी पदों पर 50% महिलाओं के होने से बदलाव
”इसलिए कांग्रेस ने तय किया है कि सभी नई सरकारी नौकरियों में आधी (50%) भर्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी जाएं। हम संसद और विधानसभा में भी महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने के पक्ष में हैं। सुरक्षित इनकम, सुरक्षित भविष्य, स्टेबिलिटी और आत्मसम्मान से भरी महिलाएं सही मायने में समाज की शक्ति बनेंगी। 50% सरकारी पदों पर महिलाओं का होना देश की हर महिला को ताकत देगा और ताकतवर महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी।”

राहुल गांधी ने इसे लेकर दी कार्रवाई की गारंटी
राहुल ने कहा कि अगर संस्थाएं अपना काम करती तो यह सब नहीं होता। ये लोग कर रहे हैं, उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि किसी न किसी दिन बीजेपी की सरकार बदलेगी। फिर कार्रवाई होगी और ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की। जब सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई ज़रूर होगी। और ये मेरी गारंटी है।

राहुल के शक्ति बयान पर कंगना ने बोला हमला
हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट कंगना रनौत ने राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मंडी से मेरा नामांकन स्वीकार नहीं है। उन्होंने घटिया राजनीति शुरू कर दी है। उनके नेता राहुल गांधी हिंदुओं में ‘शक्ति’ को नष्ट करने की बात करते हैं। उनकी प्रवक्ता ने मंडी की महिलाओं को लेकर अपमानजनक कमेंट किया। मंडी का नाम ऋषि माधव के नाम पर रखा गया है। ये वह स्थान है जहां ऋषि पराशर ने तपस्या की थी। मंडी में हर साल ‘महाशिवरात्रि’ पर सबसे बड़ा ‘मेला’ लगता है। कांग्रेस ने और क्या उम्मीद करें।

admin

Recent Posts

PM मोदी ने गालियां देने वाले बच्चों को किया माफ, सुनील लहरी बोले- हम भाग्यशाली हैं

नई दिल्ली रामायण की चर्चा इन दिनों हर तरफ है क्योंकि दीवाली 2026 में 4000…

2 hours ago

केल्हारी स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं के विस्तार के लिए कई अहम फैसले

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी विधायक श्रीमती रेणुका सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जीवन दीप समिति (JDS) की बैठक…

2 hours ago

संबल एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय सीमा में हो निराकरण – सीईओ जिला पंचायत

संबल एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय सीमा में हो निराकरण – सीईओ जिला पंचायत…

2 hours ago

वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा, केरावाहारा में तेंदुआ सुरक्षित पकड़ा गया

वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा, केरावाहारा में तेंदुआ सुरक्षित पकड़ा गया वन…

2 hours ago

सड़कें बनीं मौत का जाल, गड्ढों में उतरकर फूटा जनता का गुस्सा: कांग्रेस-भाजपा एक मंच पर, नगर पंचायत की कार्यशैली पर गंभीर सवाल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी नगर पंचायत खोंगापानी में विकास के दावों की पोल पहली ही बारिश ने खोल…

2 hours ago