SRH vs MI, IPL Record: सबसे अधिक छक्के, मुंबई-हैदराबाद मुकाबले में बने ये 8 बड़े रिकॉर्ड

IPL 2024 का 8वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच हुआ। इस मुकाबले में हैदराबाद ने मुंबई को 31 रन से हराया। इस मुकाबले में टी20 इतिहास के कई पुराने रिकॉर्ड टूटे और नए बने। आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना तो एक टी20 में सबसे अधिक छक्के का रिकॉर्ड भी इस मुकाबले में बना।

आइए जानते हैं कि मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में बने 8 बड़े रिकॉर्ड

523 रन- मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच की दोनों पारियां मिलाकर कुल 523 रन बने, जोकि ये रिकॉर्ड। ये किसी भी टी20 में सबसे अधिक कुल स्कोर का रिकॉर्ड है। इससे पहले, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच 2023 में सेंचुरियन में खेले गए टी20 में 517 रन बने थे।

38 छ्क्के- इस मैच में छक्कों की सुनाई आ गई है। दोनों टीमों की तरफ से मैच में कुल 38 छक्के लगे। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 18 और मुंबई इंडियंस के बैटर्स ने 20 छक्के उड़ाए। इससे पहले किसी भी टी20 में इतने छक्के नहीं लगे थे। इससे पहले, 2018 में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में बाल्ख लीजेंड्स और काबुल वानन और 2019 में कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रिएट्स और जैमका तलावाज के बीच हुए मैच में 37 छक्के लगे थे।

277/3- मुंबई के खिलाफ सनराइजर्स का स्कोर आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा है। उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 5 विकेट पर 263 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

3- मेंस टी20 में सनराइजर्स हैदराबाद के 277 रन से अधिक 3 बार बने हैं। पिछले साल एशियन गेम्स में नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट पर 314 रन बनाए थे। 2019 में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ 3 विकेट पर 278 रन बनाए थे। वहीं, 2019 के कॉन्टिनेंटल कप में चेक रिपब्लिक ने 4 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए थे। सनराइजर्स के 277 रन भारतीय जमीन पर टी20 में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

1- अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड आईपीएल मैच में एक ही टीम के लिए 20 से कम गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले बल्लेबाजों की पहली जोड़ी बन गई।

148 रन- सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले 10 ओवर में 148 रन बनाए। ये किसी आईपीएल पारी में 10 ओवर का सबसे बड़ा स्कोर है। इसी मैच में मुंबई इंडियंस ने भी रनचेज के दौरान 10 ओवर में 141 रन बनाए, ये पहले 10 ओवर में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

14.4 ओवर- सनराइजर्स हैदराबाद ने महज इतने ओवर में 200 रन पूरे कर लिए, जो आईपीएल में किसी भी टीम द्वारा सबसे तेज स्कोर है। आईपीएल में पिछले सबसे तेज 200 रन रॉयल चैलेंजर्स ने 2016 में किंग्स इलेवन के खिलाफ 14.1 ओवर में बनाए थे।

81 रन- पावरप्ले में सनराइजर्स का स्कोर,जो आईपीएल में टीम का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाए गए 79 रनों को पीछे छोड़ दिया। यह 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के 90 रन के बाद, मुंबई के खिलाफ पावरप्ले में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

admin

Recent Posts

इजरायल में सियासी संकट गहराया, अब सीधे चुनाव से चुना जा सकता है प्रधानमंत्री

 नई दिल्ली  इजरायल में चुनाव में किसी गठबंधन को बहुमत न मिलने से नई सरकार…

6 hours ago

गोवा में 1200 हेक्टेयर बंजर जमीन पर होगी खेती, जर्मनी की तकनीक से बदलेगी तस्वीर

पणजी  गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिल सकता…

7 hours ago

उमर अब्दुल्ला की शादी पर AAP विधायक मेहराज मलिक का तंज, ‘लव जिहाद’ पर मीडिया से पूछे सवाल

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में एक निजी समारोह में…

7 hours ago

ईरान का दावा- केश्म द्वीप के पास अमेरिकी हमला, दो मछुआरे लापता और एक घायल

तेहरान  ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने…

7 hours ago

Amazon Sale में टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त उछाल, 6 गुना बढ़ी सेल

नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू…

8 hours ago

Uttarakhand News: हेलिकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार का बड़ा फैसला, चार्टर उड़ानों में अब पायलट के साथ को-पायलट भी अनिवार्य….

देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं.…

8 hours ago