हेल्थ

Split Ends: रूखे बालों को ऐसे बनाएं चमकदार, ये 5 तरीके खत्म कर देंगे दोमुंहे बाल, आपके बालों की होने लगेगी बेहतर ग्रोथ।

Split Ends: रूखे बालों को ऐसे बनाएं चमकदार

आज की इस बिजी लाइफ में हमारे पास हमारी स्किन और बालों की केयर सही ढ़ंग से करने का टाइम ही नहीं होता। जिसकी वजह से हमारी स्किन और बालों को इसके नकारात्मक परिणाम भुगतने पड़ते हैं। जिसका सीधा असर आपके लुक्स पर पड़ता है। और देखा जाता है कि, आज के टाइम में सभी लड़कियां एक कॉमन प्रोबलम से जूझ रही हैं, और वो प्रोबलम कोई और नहीं बल्कि है, बालों के रूखे-सूखे और दोमुंहे होने की

और अगर आप भी इसी चिंता से परेशान हैं, तो अब आपको बिल्कुल चिंता करने की जरूरत नहीं हैं… क्योंकि आज मैं आपको बताने वाली हूं कि, कैसे आप अपने दोमुंहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं। क्योंकि दोमुंहे बाल ना सिर्फ बालों की खूबसूरती को खराब करते हैं, बल्कि साथ ही बालों की हेल्थ को भी पूरा पूरा प्रभावित करते हैं।

और बार-बार हेयरकट लेना भी इसका कोई परमानेंट सॉल्युशन नहीं है, बिना किसी हेयर कट के भी आप घर पर ही कुछ आसान हेयर केयर टिप्स अपनाकर अपने बालों को स्वस्थ और चमकदार बना सकते हैं। और आज की इस वीडियो में हम आपको अपने बालों को चमकदार बनाने के 5 बेहतरीन उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप महीनेभर में ही शानदार रिजल्ट देख सकते हैं। सबसे पहले जानते हैं बालों की सही ट्रिमिंग कैसे करें

बालों की सही से ट्रिमिंग

अक्सर लोग सोचते हैं कि ट्रिमिंग से बाल छोटे हो जाएंगे, लेकिन सच ये है कि, नियमित ट्रिमिंग से बाल हेल्दी रहते हैं और उनकी ग्रोथ भी बेहतर होती है। हर 6-8 हफ्ते में बालों की हल्की ट्रिमिंग कराएं, ताकि दोमुंहे बालों की समस्या न बढ़े।
क्या करें?
• बालों को बहुत ज्यादा कटवाने की जरूरत नहीं, सिर्फ खराब सिरों को ट्रिम कराएं।
• घर पर खुद ट्रिमिंग करने से बचें, क्योंकि सही कट न होने से समस्या और बढ़ सकती है।

बालों को सही तरीके से मॉइस्चराइज करें

रूखे और दोमुंहे बालों की सबसे बड़ी वजह नमी की कमी होती है। बालों को हाइड्रेटेड रखने के लिए उन्हें सही तरीके से मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी है
क्या करें?
• हफ्ते में कम से कम दो बार नारियल, बादाम या अरगन ऑयल से मसाज करें।
• गुनगुने तेल से स्कैल्प मसाज करें और बालों की लंबाई पर भी हल्का तेल लगाएं।
• हेयर मास्क का इस्तेमाल करें, जिसमें एवोकाडो, केला या दही हो।

हीट स्टाइलिंग से बचें

बालों को बार-बार स्ट्रेटनर, कर्लर या ब्लो-ड्रायर से स्टाइल करने से बालों की नमी खत्म हो जाती है, जिससे वे जल्दी दोमुंहे हो जाते हैं।
क्या करें?
• जब तक बहुत जरूरी न हो, हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल न करें।
• यदि इस्तेमाल करना हो, तो हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे जरूर लगाएं।
• हेयर स्टाइलिंग के लिए नेचुरल तरीकों को अपनाएं, जैसे ब्रेड्स या रोलर्स।

बालों को सही तरीके से धोएं और सुखाएं

गलत तरीके से बाल धोना और सुखाना दोमुंहे बालों की समस्या को और बढ़ा सकता है। बालों की सही देखभाल के लिए आपको कुछ आदतें बदलनी होंगी।
क्या करें?
• सल्फेट-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें, ताकि बालों की नमी बनी रहे।
• हफ्ते में 2-3 बार ही शैंपू करें, ज्यादा बार धोने से बाल रूखे हो सकते हैं।
• बालों को रगड़कर सुखाने की बजाय हल्के हाथों से तौलिए में लपेटें।

हेल्दी डाइट फॉलो करें

आपके बालों की सेहत सिर्फ बाहरी देखभाल से नहीं, बल्कि अंदरूनी पोषण से भी जुड़ी होती है। हेल्दी डाइट अपनाकर आप बालों को मजबूत और चमकदार बना सकते हैं।
क्या करें?
• प्रोटीन से भरपूर आहार लें, जैसे अंडे, दालें, सोयाबीन और नट्स।
• हरी सब्जियां और फल खाएं, ताकि बालों को जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिल सकें।
• रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि बाल हाइड्रेटेड रहें।

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

2 hours ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

8 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago