Tomato Pumpkin Soup: सूप बढ़ाएगा आपका सर्दियों का मजा, गर्मा गर्म सूप देगा आपको सर्दी से राहत. आसानी से घर पर ही बना सकते है सूप

Tomato Pumpkin Soup: सूप बढ़ाएगा आपका सर्दियों का मजा

सर्दियों में घर पर ही कुछ गर्मा गर्म बनाना चाहते है और सर्दियों के पूरे मजे लेना चाहते है तो चिंता मत कीजिए हमआपकी हर तकलीफ को बेहतर तरीके से समझते है और आज भी मैं आप लोगों के लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आ गई हूं जो बनाने में बेहद आसान है और आप इसे बहुत ही कम समय में बना सकते है

क्योंकि सर्दियों में हमें कुछ ना कुछ गर्म खाने का मन तो करता है लेकिन ठंड के प्रकोप को देखते हुए हम हमारे कंबल से निकलने से पहले भी सौ बार सोचते है इसी को देखते हुए और आप लोगों की प्रॉब्लम की सोचते हुए मैं लेकर आ गई हूं आप लोगों के लिए एक स्वादिष्ट और बेहतरीन रेसिपी।

जिसे बनाने के बाद आप खुद की तारीफ करते नहीं थकेंगे।  तो आज जो रेसिपी मैं आपको बताने वाली हूं वो सर्दियों में आपके बहुत काम आने वाली है। और आज हम बनाने जा रहे है टोमेटो पंपकिन सूप जो आपको बिल्कुल खुश कर देगा। आइए फिर जानते है इसे बनाने के लिए हमें किस किस सामग्री की आवश्यकता होगी।

टोमेटो पंपकिन सूप बनाने के लिए सामग्री :

• 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
• 2 लहसुन की कली, बारीक कटी हुई
• 1 इंच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
• 2 बड़े टमाटर, कटे हुए
• 1 कप पंपकिन, क्यूब्स में कटा हुआ
• 4 कप पानी
• 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
• 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
• नमक स्वादानुसार
• 1/2 कप क्रीम
• ताजा धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई

टोमेटो पंपकिन सूप बनाने की विधि :

• एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें। इसमें प्याज, लहसुन और अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

• अब इसमें टमाटर और पंपकिन डालकर अच्छी तरह मिला लें।
• हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
• इसमें 4 कप पानी डालकर उबाल आने दें।
• धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि पंपकिन नर्म न हो जाए और सारा मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
• पका हुआ मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे मिक्सर में पीस लें।
• अगर आप चाहें तो इसमें क्रीम डालकर अच्छी तरह मिला लें।
• गर्म-गर्म सूप को सर्व करते समय ऊपर से ताजा धनिया पत्ती से गार्निश करें।
• तो लीजिए तैयार है गर्मा गर्म टोमेटो पंपकिन सूप जिसके मजे आप सिप सिप करते हुए ले सकते है।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

2 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

2 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

3 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

3 hours ago