Tomato Pumpkin Soup: सूप बढ़ाएगा आपका सर्दियों का मजा, गर्मा गर्म सूप देगा आपको सर्दी से राहत. आसानी से घर पर ही बना सकते है सूप

Tomato Pumpkin Soup: सूप बढ़ाएगा आपका सर्दियों का मजा

सर्दियों में घर पर ही कुछ गर्मा गर्म बनाना चाहते है और सर्दियों के पूरे मजे लेना चाहते है तो चिंता मत कीजिए हमआपकी हर तकलीफ को बेहतर तरीके से समझते है और आज भी मैं आप लोगों के लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आ गई हूं जो बनाने में बेहद आसान है और आप इसे बहुत ही कम समय में बना सकते है

क्योंकि सर्दियों में हमें कुछ ना कुछ गर्म खाने का मन तो करता है लेकिन ठंड के प्रकोप को देखते हुए हम हमारे कंबल से निकलने से पहले भी सौ बार सोचते है इसी को देखते हुए और आप लोगों की प्रॉब्लम की सोचते हुए मैं लेकर आ गई हूं आप लोगों के लिए एक स्वादिष्ट और बेहतरीन रेसिपी।

जिसे बनाने के बाद आप खुद की तारीफ करते नहीं थकेंगे।  तो आज जो रेसिपी मैं आपको बताने वाली हूं वो सर्दियों में आपके बहुत काम आने वाली है। और आज हम बनाने जा रहे है टोमेटो पंपकिन सूप जो आपको बिल्कुल खुश कर देगा। आइए फिर जानते है इसे बनाने के लिए हमें किस किस सामग्री की आवश्यकता होगी

टोमेटो पंपकिन सूप बनाने के लिए सामग्री :

• 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
• 2 लहसुन की कली, बारीक कटी हुई
• 1 इंच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
• 2 बड़े टमाटर, कटे हुए
• 1 कप पंपकिन, क्यूब्स में कटा हुआ
• 4 कप पानी
• 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
• 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
• नमक स्वादानुसार
• 1/2 कप क्रीम
• ताजा धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई

टोमेटो पंपकिन सूप बनाने की विधि :

• एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें। इसमें प्याज, लहसुन और अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें

• अब इसमें टमाटर और पंपकिन डालकर अच्छी तरह मिला लें।
• हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
• इसमें 4 कप पानी डालकर उबाल आने दें।
• धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि पंपकिन नर्म न हो जाए और सारा मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
• पका हुआ मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे मिक्सर में पीस लें।
• अगर आप चाहें तो इसमें क्रीम डालकर अच्छी तरह मिला लें।
• गर्म-गर्म सूप को सर्व करते समय ऊपर से ताजा धनिया पत्ती से गार्निश करें।
• तो लीजिए तैयार है गर्मा गर्म टोमेटो पंपकिन सूप जिसके मजे आप सिप सिप करते हुए ले सकते है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

38 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

59 minutes ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

1 day ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

1 day ago