सोनीपत : रबड़ फैक्ट्री में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल, 8 गंभीर

सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में रबड़ बेल्ट बनाने की फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से ब्वायलर फट गया. अचानक हुए हादसे में  फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी चपेट में आ गए. इस कारण फैक्ट्री में काम कर रहे और पास की फैक्ट्री में तैनात करीब 40 कर्मचारी घायल हो गए हैं. इनमें  से 8 की हालत गंभीर बनी हुई है.

हादसे की सूचना के बाद जिला प्रशासन और सोनीपत डीसी मौके पर पहुंचे. सोनीपत डीसी का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषी पर कार्रवाई होगी.  ब्वायल फटने के बाद का मंजर काफी भयावह था. मजदूरों के सामान बिखरे पड़े थे. कहीं जले हुए जूते, तो कहीं आधे जले पैसे पड़े हुए थे.

सूचना के बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारी इस फैक्ट्री में आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं.मालूम हो कि राई औद्योगिक क्षेत्र में सांवरिया एक्सपोर्टस के नाम से फैक्ट्री नंबर 329 में रबड बेल्ट बनाने का काम होता था. इसी फैक्ट्री में अचानक ब्वायलर फट गया और फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए. इस हादसे के कारण एक महिला और 40 अन्य मजदूर झुलस गए. इनमें से आठ की हालत गंभीर बनी हुई है.

हादसे की सूचना आने के बाद आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस ने सभी को सोनीपत की सिविल अस्पताल भिजवाया गया. यहां से कुछ मजदूरों को सोनीपत के निजी अस्पताल और आठ मजदूरों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है. अन्य का सोनीपत सिविल अस्पताल और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के साथी ने बताया की फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट हुआ था.

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

12 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago