उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। यहां एक पिता की अचानक मौत के बाद सदमे में उनके 15 साल के बेटे की भी जान चली गई। एक ही घर से दो अर्थियां उठने के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
यह घटना मुंडेरवा थाना क्षेत्र के हज्जाम गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय ज्योति प्रकाश अपने घर के निर्माण कार्य के लिए नींव की भराई का काम कर रहे थे। रविवार सुबह करीब 9 बजे काम के दौरान उन्हें अचानक तेज पसीना आने लगा और कुछ ही देर में वे बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
सबसे दर्दनाक घटना तब हुई जब पिता का शव घर वापस लाया गया। शव देखते ही उनका 15 वर्षीय बेटा राज सदमे में आ गया और अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, बेटे की मौत की वजह गहरा मानसिक सदमा (शॉक) बताया जा रहा है। परिवार में ज्योति प्रकाश की पत्नी गुड़िया (47 वर्ष), 9 साल का एक छोटा बेटा और 6 साल की एक बेटी भी हैं। पिता और बड़े बेटे की एक साथ मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है और गांव में शोक की लहर फैल गई है।
ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि परिवार पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर था। ज्योति प्रकाश का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में शामिल था और उन्हें मकान निर्माण के लिए सहायता भी मिली थी। उसी मकान की नींव भराई के दौरान यह दुखद हादसा हो गया। ग्राम प्रधान राजवंत यादव ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि परिवार की स्थिति बेहद खराब है और प्रशासन तथा ग्रामीणों की मदद से अंतिम संस्कार किया गया। गांव के लोग अभी भी इस दर्दनाक घटना से सदमे में हैं।
नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा टी20 और…
कलकत्ता पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि 'बांग्ला', 'वेस्ट बंगाल'…
कोलंबो श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे को बुधवार को उनके एनजीओ ओसिरलिया सवियाओ…
रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू की…
रायपुर 7 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के…
रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में…