आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत, 4 की मौत, 20 से अधिक घायल

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक यात्री बस पार्टीशन तोड़ते हुए दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई. दुर्घटना के परिणामस्वरूप, चार लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट स्लीपर बस यात्रियों को लेकर गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी. उसमें करीब 40 सवारियां थीं. तभी कन्नौज के ठठिया के 208 किलोमीटर के पिपरौली गांव के पास उसकी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि बस आउट ऑफ कंट्रोल हो गई थी. वह डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड पहुंच गई और फिर ट्रक से टकरा गई. हादसा आज (मंगलवार) तड़के हुआ.

दोनों वाहनों की टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. बस और ट्रक का अगला हिस्सा पूरा तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे का मंजर देख हर कोई सिहर उठा. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया.

वहीं, मौके पर मौजूद लोगों की माने तो स्लीपर बस डिवाइडर तोड़कर दूसरे साइड से आ रहे ट्रक से टकरा गई थी. हादसे में 4 यात्रियों की मौत और कई लोग घायल हुए हैं. हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए. ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है.

वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और एसपी अमित कुमार आनंद मौके पर पहुंच गए. एसपी ने बताया कि जांच-पड़ताल  की जा रही है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसे की वजह से हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया, जिसे कन्नौज पुलिस द्वारा जल्द ही खुलवा दिया गया. पुलिस ने क्रेन से ट्रक और बस को हटवाकर तुरंत यातायात बहाल करवाया.

admin

Recent Posts

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

2 minutes ago

राशन की दुकान में घुसा जंगली हाथी, चावल की बोरियां फाड़कर खाने लगा

केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…

1 hour ago

Sonam Wangchuk ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन | PM Modi का संदेश | NEET Paper Leak | CJP |

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने भूख हड़ताल (अनशन) को समाप्त…

2 hours ago

सोनम वांगचुक ने इन 3 अश्वासन पर खत्म किया अनशन, जानिए क्या है ?

सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने 28 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर…

2 hours ago

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े, दीपके का आया बयान

NEET पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

3 hours ago

दिल्ली में झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन कई राज्यों में बना बाढ़ का संकट

राजधानी दिल्ली में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में…

3 hours ago