Uncategorized

स्किन केयर बनाएगा आपकी स्किन को बेहतर से भी बेहतरीन। जान लें ये बातें।

skin-care-will-make-your-skin

आज के इस व्यस्त जीवन में किसी के पास भी खुद का ख्याल रखने का समय नहीं है लेकिन आज के इस जमाने में लुक भी बहुत ज्यादा मैटर करता है तो अब खुद के बारे में सोचना शुरू कर दीजिए ताकि आप बेहद खूबसूरत और सुंदर दिखे तो आइए आज हम आपको बताते है कि कैसे आप खुद को बेहतर दिखा सकते है। बेहतर या सुंदर दिखने के लिए जरूरी है कि आज रोजाना अपनी स्किन का अच्छे से ख्याल रखें।

स्किन केयर इस बिजी लाइफ में बेहद जरूरी है। क्योंकि पूरे दिन घर से बाहर रहकर धूल, मिट्टी, प्रदूषण आपकी त्वचा को खराब करने का काम करता है। और आपकी त्वचा के सेल्स भी कम होते है। इसलिए इन सेल्स को बचाने और ग्लो के लिए त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। तो कैसे कर सकते है आप अपना स्किन केयर। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है सबसे आसान और जल्दी से होने वाले स्किन केयर के बारे में।

त्वचा की देखभाल

अपनी त्वचा की देखभाल करना हम सभी के लिए बहुत जरूरी हैं। क्योकि हमारे शरीर की सबसे ऊपरी परत बहुत ही नाजुक होती है। त्वचा की देखभाल करने से हमारी त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है। त्वचा की देखभाल न करने से त्वचा से जुड़ी बहुत समस्याएं हो सकती हैं. जैसे कि, मुंहासे, झुर्रियां, रूखापन, टैनिंग, असमान रंग, दाग-धब्बे, और रैशेज।

त्वचा की देखभाल अपने त्वचा के हिसाब से करनी चाहिए। क्योंकि सभी लोगो की त्वचा एक जैसी नहीं होती, सभी की त्वचा अलग अलग होती है। इसलिए त्वचा के हिसाब से ही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। त्वचा भी बहुत तरह की होती है ,जैसे सुखी त्वचा, तेलीय त्वचा, संयोजन त्वचा, सामान्य त्वचा।

त्वचा की देखभाल करने के लिए हमें इन 6 स्टेप्स को अवश्य ही ध्यान में रखना चाहिए। सबसे पहली चीज है

1.क्लींजिंग: क्लींजर से त्वचा पर जमा गंदगी, धूल, और अशुद्धियां साफ़ होती हैं,और एक विशेष बात ये है कि क्लींजिंग को हमेशा हल्के हाथों से करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा तेज फेस पर क्लींजिंग करने से त्वचा पर रैशेज होने का खतरा बना रहता है।

 

2.टोनर: टोनर लगाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और त्वचा पर बने छिद्रों को बंद करने का काम करता है क्योंकि त्वचा पर बने पोर्स में धूल, मिट्टी जाने से स्किन का रंग काला दिखने लगता है जो कि काफी गंदा लगता है।

 

3.सीरम: सीरम एक तरह का लाइटवेट मॉइस्चराइज़र होता है जो त्वचा को अंदर से रिपेयर करता है, और आपके चेहरे की चमक को बढ़ाता है।

 

4.मॉइस्चराइज़र: मॉइस्चराइज़र तो त्वचा के लिए बेहद जरूरी है सीरम के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज़र से मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी है। मॉइस्चराइज़र त्वचा को नमी देता है और उसे रूखेपन से बचाता है।

 

5 .सनस्क्रीन: मॉइस्चराइज़र के बाद आपको अपने फेस पर सनस्क्रीन का प्रयोग करना चाहिए। सनस्क्रीन का काम आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाना होता है।

 

6.एक्सफोलिएशन: एक्सफोलिएशन आपके चेहरे पर स्वाभाविक रूप से जमा मृत कोशिकाओं को हटाता है, और ये उन अशुद्धियों को हटाने में मदद करता है जो छिद्रों को बंद कर देती हैं और मुंहासे पैदा करती हैं।

 

अपनी त्वचा की अच्छी देखभाल करने से आप अपनी उम्र के मुताबिक जवां दिख सकते है। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और झुर्रियों जैसे उम्र बढ़ने के लक्षणों की शुरुआत में देरी होती है।

इसके अलावा भी आप अपनी स्किन को बेहतर बनाएं रखने के लिए और भी चीजें कर सकते है और वो है हाइड्रेट रहें, ज़्यादा से ज़्यादा पानी पिएं, व्यायाम करें। वही आपकी त्वचा के प्रकार को निर्धारित करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। अगर चेहरे के सभी हिस्सों पर तेल की मात्रा कम है, तो आपकी त्वचा रूखी है। अगर माथे और नाक का क्षेत्र ज़्यादा तैलीय है, तो आपकी त्वचा सामान्य या मिश्रित है। अगर पूरे चेहरे पर थोड़ा-बहुत तेल है, तो आपकी त्वचा तैलीय है।

admin

View Comments

Recent Posts

IND vs NZ 2nd T20I: क्राइस्टचर्च में भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

 क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (24 अक्टूबर)…

2 hours ago

कोयंबटूर में 24 अक्टूबर से नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप, दो दिन में होंगे 17 मुकाबले

कोयंबटूर भारत की राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियनशिप के 29वें सत्र की शुरुआत 24 अक्टूबर 2026…

2 hours ago

नागास्त्र-2 अटैक ड्रोन सेना को मिला, स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

 नागपुर भारतीय थल सेना ने नागपुर स्थित सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड से स्वदेशी नागस्त्र-2…

3 hours ago

8th Pay Commission: ज्यादा बेसिक पे या भत्ते, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या होगा फायदेमंद?

 नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे…

4 hours ago

भारत के हथियारों का यूरोप में बढ़ा दबदबा, 13 देशों तक पहुंचा रक्षा निर्यात

नई दिल्ली यूरोप में हथियारों और गोला-बारूद की बढ़ती जरूरत भारत के डिफेंस सेक्टर के…

4 hours ago

कच्चे तेल की ढुलाई 3 डॉलर से बढ़कर 20 डॉलर पार, क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

  नई दिल्ली     पश्चिम एशिया से कच्चे तेल की सप्लाई संघर्ष से पहले…

4 hours ago