राजधानी में शुरू हुआ SIR का काम, इतने हजार BLO की लगाई गई ड्यूटी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। इस अभियान के तहत 30 जून से एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) बांटने का काम शुरू कर दिया गया है। यह पहला चरण 29 जुलाई तक चलेगा।

इस दौरान दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की टीमें घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगी और उन्हें फॉर्म उपलब्ध कराएंगी। पूरी प्रक्रिया के लिए 13 हजार से अधिक BLO की तैनाती की गई है।

हर मतदाता को दो प्रतियों में फॉर्म दिया जाएगा। इनमें से एक प्रति मतदाता के पास रसीद के रूप में रहेगी, जबकि दूसरी प्रति BLO के पास जमा करनी होगी। इस फॉर्म में 2002 में हुए विशेष पुनरीक्षण के आधार पर जानकारी भरनी होगी।

निर्देशों के अनुसार, यदि कोई मतदाता 2002 के समय किसी अन्य राज्य में पंजीकृत था, तो वह उस राज्य से संबंधित विवरण भी भर सकता है। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार के अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन फॉर्म भरना सभी मतदाताओं के लिए अनिवार्य किया गया है। इस अभियान में राजनीतिक दलों की भूमिका भी तय की गई है। मान्यता प्राप्त दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी मतदाताओं को फॉर्म भरने और जमा करने में सहायता करेंगे, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, दिल्ली के अनुसार, जो मतदाता यह फॉर्म नहीं भरेंगे, उनका नाम 5 अगस्त को जारी होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाया जा सकता है। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

निर्वाचन विभाग ने BLO को निर्देश दिए हैं कि वे सुबह और शाम के समय घर-घर जाकर संपर्क करें, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचा जा सके। साथ ही, शनिवार और रविवार को भी विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि इन दिनों लोगों के घर पर मिलने की संभावना अधिक रहती है। अगर किसी घर में ताला बंद मिलता है, तो BLO को कम से कम तीन बार वहां जाकर संपर्क करने को कहा गया है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।

दिल्ली में कुल 13,033 मतदान केंद्र हैं और लगभग 1 करोड़ 45 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें करीब 77 लाख पुरुष और लगभग 68 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची को 16 जून को फ्रीज कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर की लंबी छलांग, 18 पायदान चढ़े; कोहली को हुआ नुकसान

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा टी20 और…

10 hours ago

पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम? BJP अध्यक्ष ने बताया नया नाम, विधानसभा में जल्द आएगा बिल

कलकत्ता पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि 'बांग्ला', 'वेस्ट बंगाल'…

11 hours ago

श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे गिरफ्तार, 10 मिलियन रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

कोलंबो  श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे को बुधवार को उनके एनजीओ ओसिरलिया सवियाओ…

11 hours ago

महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू की…

11 hours ago

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में…

12 hours ago