WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया और एडवांस फीचर लेकर आ सकता है, जिसका नाम “Side Chat” बताया जा रहा है। यह फीचर खास तौर पर प्राइवेट और सीक्रेट चैटिंग को और सुरक्षित बनाने के लिए तैयार किया गया है। इस फीचर का सीधा कनेक्शन Meta AI से होगा।
जानकारी के मुताबिक, हाल ही में Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने “Incognito Chat” फीचर पेश किया था, जो यूजर्स को Meta AI के साथ निजी बातचीत करने का आसान तरीका देता है। अब “Side Chat” इसी फीचर का अपग्रेडेड और एक्सटेंडेड वर्जन माना जा रहा है।
यह जानकारी टेक वेबसाइट WABetaInfo के हवाले से सामने आई है। फिलहाल यह फीचर कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए टेस्टिंग में जारी किया गया है और आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।
कैसे काम करेगा Side Chat फीचर?
इस नए फीचर की मदद से WhatsApp यूजर्स किसी भी खास चैट के दौरान सीधे Meta AI से मदद ले सकेंगे। इसमें यूजर्स को “Ask Privately” नाम का विकल्प दिखाई देगा, जिससे वे अपनी बातचीत को प्राइवेट मोड में ले जा सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर चैट स्क्रीन पर लेफ्ट स्वाइप करने पर एक अलग पैनल के रूप में खुलेगा। यह साइड पैनल एक डार्क और क्लीन इंटरफेस के साथ दिखाई देगा, जो इसे और भी आकर्षक बनाएगा।
प्राइवेसी पर रहेगा खास फोकस
Meta का दावा है कि यह फीचर पूरी तरह से प्राइवेट प्रोसेसिंग पर आधारित होगा। यानी यूजर्स की चैट और मैसेज सुरक्षित रहेंगे और किसी भी तरह का डेटा लीक नहीं होगा। यह फीचर उन यूजर्स के लिए खास माना जा रहा है, जो Meta AI के साथ बातचीत करना चाहते हैं लेकिन अपनी पर्सनल चैट को लेकर चिंतित रहते हैं।
मौजूदा लिमिटेशन और आगे का विस्तार
फिलहाल Incognito Chat फीचर की एक सीमा यह है कि यह WhatsApp की अन्य चैट्स को एक्सेस नहीं कर पाता। हालांकि Side Chat में इस अनुभव को और बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसमें वेब सर्च जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी शामिल हो सकती हैं। आने वाले दिनों में इस फीचर को और ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है, जिससे WhatsApp का अनुभव और स्मार्ट व सुरक्षित बन सकेगा।
