इंग्लैंड दौरे में टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल की तारीफ हर जगह हो रही है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड में कई नए कीर्तिमान रच दिए है। वहीं, अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि, अब शुभमन गिल बतौर टेस्ट कप्तान के बाद वनडे में भी रोहित शर्मा की जगह लेने को तैयार खड़े है।
मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, “गिल की कप्तानी पर कई सवाल उठे, मेरे अनुसार उन्होंने इस बड़े मौके को खूब भुनाया। पहली ही सीरीज में उनका नाम डॉन ब्रैडमैन के साथ जोड़ा जाने लगा, 3 टेस्ट के बाद कि वह ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।”
बता दें कि, रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था जिसके बाद बीसीसीआई ने शुभमन गिल को टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया। शुभमन गिल ने बतौर कप्तान इस सीरीज में कई रिकॉर्ड दर्ज किए।
कैफ ने आगे कहा, “टेस्ट के बाद वनडे की कप्तानी भी गिल को मिल जाएगी, क्योंकि रोहित शर्मा बतौर कप्तान वनडे में और कितने समय तक खेलेंगे, ये हमको नहीं पता लेकिन शुभमन गिल उनकी जगह लेने के लिए वहां बिल्कुल तैयार खड़े हैं। वाइट बॉल क्रिकेट में उनका बल्ला चलता है, जब रोहित जाएंगे तो गिल को उनकी जगह कप्तानी दी जाएगी।”
ये भी पढ़ें:
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…